सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के रण में 21 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। उपचुनाव के लिए नाम वापिसी लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस दौरान तीन ने अपने नाम वापिस लिए हैं। इस तरह नामांकन जांच के बाद शेष बचे 24 में से 21 उम्मीदवार ही चुनावी रण में किस्मत अजमा रहे हैं।
बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया।
केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर चुनावी मुकाबले को और तेज कर दिया है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिससे साफ है कि पार्टी अब पूरे जोर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है।
असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है।
West Bengal Election 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। ममता बनर्जी नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव। जानें बीजेपी पर क्या बोलीं 'दीदी'
बिहार की राजनीति में आज यानी गुरुवार का दिन काफी हलचल मचाने वाला रहा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी विधानसभा परिसर में मौजूद रहे।



















