मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के रण में 21 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। उपचुनाव के लिए नाम वापिसी लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस दौरान तीन ने अपने नाम वापिस लिए हैं। इस तरह नामांकन जांच के बाद शेष बचे 24 में से 21 उम्मीदवार ही चुनावी रण में किस्मत अजमा रहे हैं।

वोटिंग के लिए 582 ईवीएम, 22वें नंबर पर रहेगा नोटा
30 जुलाई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी
प्रत्याशी ज्यादा होने से हर पोलिंग बूथ पर दो-दो ईवीएम

भोपाल/ दतिया। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के रण में 21 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। उपचुनाव के लिए नाम वापिसी लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस दौरान तीन ने अपने नाम वापिस लिए हैं। इस तरह नामांकन जांच के बाद शेष बचे 24 में से 21 उम्मीदवार ही चुनावी रण में किस्मत अजमा रहे हैं। यहां मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह में है। अब अपने-अपने प्रत्यासी की जीत सुनिश्चित करेने के लिए दोनों दलों के दिग्गज हुंकार भर रहे हैं। जिन तीन लोगों ने नाम वापिस लिए हैं, उनमें केशव यादव निर्दलीय, मेहरबान राष्ट्रीय समाज पक्ष, शदाबुद्दीन निर्दलीय शामिल हैं। चुनावी मैदान में शेष बचे उम्मीदवारों में आशुतोष तिवारी भाजपा, घनश्याम सिंह कांग्रेस, दामोदर सिंह यादव आजाद समाज पार्टी, बालकिशन विश्वकर्मा परिवर्तन पार्टी आफ इंडिया, वेदराम कुर्मी निर्दलीय, डॉ. राखी बाला सिंगारे राष्ट्रीय समाधान पार्टी, जितेंद्र मेहरा आपका गणतंत्र पार्टी, हंसमुखी लोधी निर्दलीय, बृजेंद्र निर्दलीय, सुरेश अहिरवार निर्दलीय, शुभम राजपूत भारतीय सभ्यता पार्टी, संजना सिंह भारतीय गणवार्ता पार्टी, देवेश परिहार आजाद क्रांति पार्टी, रामसिंह कुशवाहा राष्ट्रीय समानता दल, राघवेंद्र सिंह निर्दलीय, बाबूलाल सोनी निर्दलीय, कंछेदीलाल निर्दलीय, हरदास कुशवाह निर्दलीय, धर्मेंद्र सिंह निर्दलीय, धर्मेंद्र सिंह पवार राइट टू रिकाल पार्टी, रोहित गुप्ता निर्दलीय शामिल हैं।
इसलिए उपचुनाव में दोगुनी लगेंगी ईवीएम
उपचुनाव के लिए 21 प्रत्याशी होने के कारण ईवीएम की संख्या बढ़ानी पड़ेगी। एक मशीन में 16 बटन हैं। जिसमें 15 बटन तो राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के और एक बटन नोटा का होता है। यानी एक मशीन में सिर्फ 15 उम्मीदवारों के नाम ही शामिल किए जा सकते हैं, जबकि इस उपचुनाव में 21 मैदान में हैं। ऐसे में अब हर बूथ पर दो ईवीएम रखी जाएंगी। यानी मशीनें पहले से दोगुनी चाहिए होंगी। दतिया में 291 मतदान केंद्र हैं, ऐसे में यहां 582 ईव्हीएम मतदान के लिए उपयोग में लाई जाएंगी।
पटवारी-यादव संभाल रहे कांग्रेस की कमान
उपचुनाव में अब दोनों ही दलों की ओर से प्रचार की गति बढ़ गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सचिन यादव दतिया पहुंचे, जो कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में बसई, उदगुवां, बड़ौनी खुर्द और शहर के वार्डों में घूम-घूृम कर मतदाताओं को रिझाना शुरू कर दिया है। पटवारी रात्रि विश्राम दतिया में ही करेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक सचिन यादव सेक्टर प्रभारियों की बैठक लेंगे।
भाजपा के कार्यालय का शुभारंभ
आज भाजपा के चुनाव कार्यालय को शुरू कराने पार्टी के संगठन पदाधिकारी पहुंचे। इनकी मौजूदगी में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ देर शाम तक पूर्व गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने वार्डों में संपर्क किया। इधर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी दतिया में ही डेरा डाले हुए हैं। ताकि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव का सही फीडबैक जमीनी स्तर से ले सकें। इसके साथ ही भाजपा के अन्य नेता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
यह भी पढ़िए....
दतिया उपचुनाव: भाजपा का 'जातीय चक्रव्यूह', हर समाज के लिए तय किए दिग्गज नेता
दतिया उपचुनाव: निष्पक्ष मतदान में नहीं रहे कोई कसर-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए निर्देश
दतिया उपचुनाव: भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, बोले- 'आशुतोष को जिताना मेरी जिम्मेदारी'

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह