बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया।

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर हिंसा फैलाई
पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया
रेलवे सेवाएं सामान्य हुईं, उपद्रवियों की पहचान जारी

पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया। क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थति बनी है। दरअसल, बिहार में आज से सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर अभ्यार्थियों ने ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से नाराज होकर रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने कई ट्रेनों को रोक दिया। पथराव किया और परीक्षा स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ भी कर दी।
आधी रात शुरू किया हंगामा
मौके पर पहुंचे पटना के कलेक्टर डॉ. त्यागराजन ने बताया कि आधी रात के करीब हमें खबर मिली कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हमने उनसे गुजारिश की कि वे हंगामा न करें और उन परीक्षार्थियों का सहयोग करें जो परीक्षा देना चाहते हैं। कुछ असामाजिक तत्वों ने बार-बार इमरजेंसी चेन खींची और तरह-तरह की मांगें रखीं, जैसे कि स्पेशल ट्रेनों की मांग, जबकि पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।
उपद्रव देख करना पड़ा बल प्रयोग
त्यागराजन ने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उन छात्रों को भी रोका, जो जाना चाहते थे। इन वजहों से हमें हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं। परीक्षा देने वालों के लिए तय ट्रेनें पहले ही निकल चुकी हैं। बाकी ट्रेनें भी सामान्य रूप से चल रही हैं।
IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी
हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस हिंसक झड़प में आईजी जितेंद्र राणा और रूपसपुर थाना प्रभारी को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। आईजी जितेंद्र राणा, एसपी, दानापुर एसडीएम और एएसपी समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर मौजूद हैं। पुलिस और रेलवे प्रशासन अभ्यर्थियों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही रेलवे प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्पेशल ट्रेनें चलाई दी हैं, ताकि छात्रों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर समय से भेजा जा सके।
यह भी पढ़िए...
नोएडा में फिर बवाल: सेक्टर 80 में उपद्रवियों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी
इंदौर में बवाल: भाजयुमो-कांग्रेस में पत्थरबाजी... पुलिस का फूटा सिर
भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी: FIR और CCTV फुटेज में विरोधाभास से मामला हुआ पेचीदा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा गरमा गया है। मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा-पुलिस को असाधारण परिस्थितियों में पैलेट गन का इस्तेमाल करने का अधिकार है।
संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
देश में अगले साल डेंगू की वैक्सीन आने की संभावनाओं के बीच इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के एक अध्ययन ने चिंता बढ़ा दी है। करीब सात फीसदी लोग एक साथ 2 या उससे ज्यादा स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन मरीजों को एक साथ कई स्ट्रेन से संक्रमण हुआ, उनमें प्लेटलेट्स कम होना, ब्लीडिंग और जोड़ों का दर्ज ज्यादा देखा गया।
सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा तालाबीरा-II कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की और समन रद्द किया।
राहुल गांधी ने लोकसभा में छात्रों पर बर्बरता और पेपर लीक मामलों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। साथ ही शिक्षा मंत्रालय पर आरएसएस के कब्जे का आरोप लगाया।
संसद मार्च में गोलीबारी के राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया। पात्रा ने राहुल के बयानों को झूठ और भ्रम फैलाने वाला बताया।
राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण संशोधन विधेयक 2026 पास हो गया है। अब 'वंदे मातरम' का अपमान या गायन में बाधा डालना दंडनीय अपराध होगा। जानें पूरी खबर विस्तार से।
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के जवाब के बाद एंटी पेपर लीक बिल संशोधनों के साथ ध्वनिमत से पारित। जानिए इस नए सख्त कानून से जुड़ी पूरी और विस्तृत जानकारी।
कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े बिल पर लोकसभा में 50 मिनट भाषण दिया। इस दौरान इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। फिर कहा कि गृहमंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए।
अहमदाबाद एअर इंडिया विमान दुर्घटना मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, AAIB की अंतिम रिपोर्ट का मसौदा अक्तूबर के पहले सप्ताह में होगा पेश। जानें पूरी खबर।