उत्तर और मध्य भारत में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।

राजस्थान में बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी
मध्यप्रदेश: सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तर और मध्य भारत में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 9.9 डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि प्रदेश के 15 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से कम हो गया है। खास बात यह है कि भोपाल और जबलपुर की रातें प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा सर्द हो गई हैं। इसके अलावा अनूपपुर का अमरकंटक और कटनी का करौंदी राज्य के सबसे ठंडे इलाके बने हुए हैं।
यूपी में कोहरे और खराब हवा की दोहरी मार
यूपी में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे और प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार सुबह लखनऊ समेत राज्य के 10 शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते नोएडा एयरपोर्ट पर पांच से छह उड़ानों ने देरी से उड़ान भरी। दूसरी तरफ, नोएडा और गाजियाबाद की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है और आसमान में धुंध की चादर छाई है। सुबह 6 बजे यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 278 रिकॉर्ड किया गया, जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को मास्क पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
पहाड़ी राज्यों में 12 और 13 नवंबर को मौसम बिगड़ने वाला है। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अगले 48 घंटे तक रहेगा, जिससे निचले इलाकों में बारिश व आंधी-तूफान और चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति व किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। इसी तरह, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। उधर, पूर्वोत्तर के मेघालय स्थित शिलांग में हुई ओलावृष्टि के बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है।
राजस्थान और पंजाब में बारिश का अलर्ट
मैदानी राज्यों में भी हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के 7 जिलों में 12 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि चंडीगढ़ में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, राजस्थान में 14 और 15 नवंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से बीकानेर संभाग में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे 16 नवंबर से पूरे राज्य में सर्दी और तेज होने की उम्मीद है।

उत्तर और मध्य भारत में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से लापता दो एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए हैं। जवानों के हथियार नहीं मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो गए थे।
केंद्रीय कैबिनेट ने ₹5,620 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन का ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक विस्तार और नई दिल्ली में युगे युगीन भारत संग्रहालय का विकास शामिल है। जानें रूट और फायदे।
पुणे स्थित IITM की हालिया वैज्ञानिक स्टडी में खुलासा हुआ है कि दिवाली की रात दिल्ली में PM2.5 प्रदूषण का 71.1% हिस्सा पटाखों से था। जानिए क्या कहते हैं आंकड़े और अन्य प्रदूषण स्रोतों का हाल।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF चेकपॉइंट पर बाइक सवार आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की विस्तृत जानकारी। इस आतंकी हमले में 3 जवान घायल हुए हैं, और सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। विमान के शौचालय के शीशे पर हाईजैक से संबंधित धमकी भरा संदेश लिखा मिला।
कर्नाटक हाईकोर्ट में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राज्य के विजयनगर जिले के होसापेटे निवासी एक राजनेता ने कोर्ट में दावा किया कि उनकी पत्नी अब तक नौ शादियां कर चुकी है और वह खुद उसका सातवां पति है।
असम में बुधवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्री सामन्य रूप से घायल हो गए हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ।
चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के नियमों को और सख्त करते हुए स्पष्ट किया है कि सरकारी विभागों से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारियों और आंशिक रूप से वित्तपोषित संस्थाओं के कर्मचारियों को भी राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा।
दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजारों अमेरिका और चीन में जहां लोग शराब से दूरी बना रहे हैं। वहीं भारत ने इसके बिल्कुल विपरीत एक नया इतिहास रच दिया है। ड्रिंक्स रिसर्च फर्म आईडब्ल्यूएसआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में भारत में शराब की कुल खपत में 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह