देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में मानसूनी आफत ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं। हाईवे जलमग्न हो चुके हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़-चंबा मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजरती दूसरी सड़क पर जा गिरी।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बीती देर रात पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहाड़ गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। दरअसल, चंडीगढ़ से बच्चे का उपचार करवाकर घर लौट रहा परिवार रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
हिमाचल प्रदेश में चंबा के पुखरी के अंतर्गत चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास देर रात एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई बोलेरो (एचपी-01सी-2581) ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के पास जलोड़ा में टैंपो ट्रैवलर (डीएल 1वीसी-4958) खाई में लुढ़क गई। बीती देर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल और दो लापता हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज यानी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में नई वैक्सीन लांच की। उन्होंने सीआरआई में टीटनेस और एडल्ट डिफ्थीरिया वैक्सीन का शुभारंभ किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि यह स्वदेशी वैक्सीन सीआरआई के प्रयासों से बनी है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा।



















