हिमाचल प्रदेश में चंबा के पुखरी के अंतर्गत चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास देर रात एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई बोलेरो (एचपी-01सी-2581) ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन के उड़े परखच्चे
वाहन सवार छह लोगों की मौके पर तोड़ दिया दम
चंबा। स्टार समाचार वेब
हिमाचल प्रदेश में चंबा के पुखरी के अंतर्गत चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास देर रात एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई बोलेरो (एचपी-01सी-2581) ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। दरअसल, महल गांव के लोग पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने गए थे। धाम खाने के बाद सभी लोग बोलेरो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छतरूंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालने का कार्य किया। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।
मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासन
स्थानीय लोगों ने कहा कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वहां सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। यदि सड़क पर सुरक्षा प्रबंध होते तो संभवत: इस बड़े हादसे को टाला जा सकता था। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
हर पहलू की जांच कर रही पुलिस
इधर, चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने कहा- छतरूंड के समीप बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे में मृतकों और घायलों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़िए...
गुजरात: मोरबी में डंपर ने मारी टक्कर, कार के हो गए टुकड़े-टुकड़े... इस हादसे में पांच लोंगों की मौत
कर्नाटक: कार और लॉरी की टक्कर... हादसे में पांच लोगों की मौत... वाहन के उड़ गए परखच्चे


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।