देश में अभी तक सांसद-विधायक और मंत्रियों के लापता होने के पोस्टर लग रहे थे, और इनाम घोषित किया जाता था, लेकिन अब आईएएस अफसरों पर भी इनाम घोषित होने लगा है। दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा से अनोखा मामला सामने आया है।

खंडवा नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत।
खंडवा। स्टार समाचार वेब
देश में अभी तक सांसद-विधायक और मंत्रियों के लापता होने के पोस्टर लग रहे थे, और इनाम घोषित किया जाता था, लेकिन अब आईएएस अफसरों पर भी इनाम घोषित होने लगा है। दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा से अनोखा मामला सामने आया है, यहां खंडवा की निगम आयुक्त को तलाश कर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है। खंडवा के कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि वे जब भी निगम में किसी समस्या को लेकर जाते हैं, तब-तब वहां निगम आयुक्त गायब रहती हैं। उनकी जब से यहां पदस्थापना हुई है, तब से ही वे न तो किसी आमजन से मिलती हैं और न ही पार्षदों की समस्याओं का समाधान कर रही हैं। यही नहीं, निगम के कामकाज और खासकर वित्तीय मामलों से जुड़ी फाइलें भी उनकी अनुपस्थिति में साइन होने से रह जाती हैं। इसके चलते खंडवा की जनता को परेशान होना पड़ रहा है। इसको लेकर खंडवा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मल्लू राठौर ने निगम आयुक्त प्रियंका राजावत को ढूंढ कर लाने वाले को 21 सौ रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही निगम आयुक्त के गुमशुदा के पोस्टर लगवाने को कहा है।
वहीं निगम उपायुक्त एसआर सिटोले का कहना है कि कांग्रेस पार्षदों के सभी आरोप निराधार हैं। निगम आयुक्त जरूरी मीटिंग या वीसी में व्यस्त रहती हैं, जिसके चलते कांग्रेस पार्षदों से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।
इधर, निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ का कहना है कि खंडवा कि जनता परेशान है। हमारी निगम की आयुक्त का कोई पता ही नहीं है। वह वीसी के नाम पर आॅफिस से गायब रहती हैं। सरकार ने सरकारी कार्यालय का 10:00 बजे का टाइम बनाया है, लेकिन आयुक्त सुबह 10 से लेकर शाम के 5:00 बजे तक भी आॅफिस नहीं आती हैं। उनसे फोन कर चर्चा करने की कोशिश करो तो फोन भी नहीं रिसीव करती हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।