सतना में भाजपा पार्षद के पुत्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
MP में नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियां जारी। 123 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं की सूची देखें। जानें धारा 19(1)(ग) के तहत हुई इन नियुक्तियों के बारे में।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित अंबरनाथ नगर परिषद के चुनाव नतीजों के बाद मची राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के सभी 12 निलंबित पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। बुधवार देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की।
मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय के उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रीवा जिले के सिमरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस उम्मीदवार पद्मा कुशवाह ने भाजपा की आराधना विश्वकर्मा को 746 मतों के अंतर से हराया।
भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में दिवाली से एक दिन पहले पुलिस ने बिना लाइसेंस वाले फुटपाथ दुकानदारों के पटाखे जब्त किए। नाराज व्यापारियों और पार्षदों ने थाने के बाहर 'पुलिस तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
देश में अभी तक सांसद-विधायक और मंत्रियों के लापता होने के पोस्टर लग रहे थे, और इनाम घोषित किया जाता था, लेकिन अब आईएएस अफसरों पर भी इनाम घोषित होने लगा है। दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा से अनोखा मामला सामने आया है।
लव जिहाद केस में फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत ने आखिरकार जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर 40 हजार का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस कुर्की की तैयारी में जुटी थी। बाणगंगा थाना में उसके खिलाफ दो केस दर्ज हैं।
नागौद नगर पंचायत में कांग्रेस के दो पार्षदों अनीता ध्रुव व्यास और किरण वर्मन के भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। अब भाजपा के पास 8 महिला पार्षदों का बहुमत है। पूर्व प्रतिद्वंदी अब मिलकर नगर विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजनीति में तेजी से बदला समीकरण।
इंदौर में 'लव जिहाद' के लिए फंडिंग के आरोपी और फरार चल रहे पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म करने का प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल में पास हो गया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्या हैं आगे की प्रक्रिया।
मध्यप्रदेश में दर्जन भर नगर पालिका-परिषद में एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। विवादित नगर पालिका-परिषद अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी तेज हो गई है।






















