MP में नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियां जारी। 123 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं की सूची देखें। जानें धारा 19(1)(ग) के तहत हुई इन नियुक्तियों के बारे में।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में लंबे समय से चल रहे मंथन और इंतजार के बाद मोहन यादव सरकार ने नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के नामों की घोषणा कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में नियुक्तियां की गई हैं। इसमें 123 नगर परिषदें और 46 नगर पालिकाएं शामिल हैं।
इन नियुक्तियों को मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19 (1) (ग) के तहत अमलीजामा पहनाया गया है। नियमों के मुताबिक प्रत्येक परिषद में 4-4 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक नगर पालिका में 6-6 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं। इन नवनियुक्त पार्षदों का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल तक या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
फिलहाल सरकार ने 25 जिलों की सूची जारी की है। हालांकि, चंबल और बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में कुछ निकायों की लिस्ट फिलहाल होल्ड पर रखी गई है। सूत्रों के अनुसार, इन क्षेत्रों में स्थानीय समीकरणों और नामों पर पूर्ण सहमति न बन पाने के कारण अभी घोषणा रोकी गई है।
सूची में मालवा, निमाड़, महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के प्रमुख जिलों को कवर किया गया है:
सागर: कर्रापुर, बिलहरा, सुरखी और राहतगढ़ जैसे निकायों में नियुक्तियां हुई हैं।
रीवा व मऊगंज: बैकुंठपुर, सिरमौर, डभौरा, नई गढ़ी सहित कई परिषदों में नाम तय हुए हैं।
महाकौशल (छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट): छिंदवाड़ा जिले की आधा दर्जन से अधिक नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में पार्षदों की घोषणा की गई है।
निमाड़ व मालवा: खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, रतलाम और देवास जिलों के नगरीय निकायों में भी कार्यकर्ताओं को जगह मिली है।
46 नगर पालिकाओं में भी नियुक्तियां पूर्ण कर ली गई हैं। ग्वालियर संभाग के डबरा, सागर के बीना और मकरोनिया, जबलपुर के सिहोरा और पनागर सहित प्रदेश की अन्य बड़ी नगर पालिकाओं में 6-6 सदस्यों की टीम तैनात की गई है।
इन नामों की हुई घोषणा
जिला: सागर
जिला: रीवा
जिला: मऊगंज
जिला: शहडोल
जिला: उमरिया
जिला: कटनी
जिला: डिंडौरी
जिला: नरसिंहपुर
जिला: बालाघाट
जिला: सिवनी
जिला: छिंदवाडा
जिला: पांढुर्ना
जिला: नर्मदापुरम
जिला: हरदा
जिला: बैतूल
जिला: बुरहानपुर
जिला: खरगोन
जिला बड़वानी
जिला आलीराजपुर
जिला झाबुआ
जिला धार
जिला देवास
नगर परिषद सोनकच्छ: राधेश्याम गाजेश्वर, नीतू रैकवार, दिलीप सोलंकी, राजेश बारोड
नगर परिषद भोरासा: नरपत यादव, मुकेश कुमावत, मुरारी लाल, लोधी प्रदीप मंत्री
नगर परिषद पीपल रावा: बाबूलाल मुक्ति, शेषनारायण नाहर, दिलीप राठौर, सुमित भामा
नगर परिषद टोंक खुर्द: सुरेश अधिकारी, राजेश वर्मा, दीप्ति जैन, राजेश शर्मा
नगर परिषद हाटपिपलिया: विजय सिंह शक्तावत, दुलीचंद कुंभकार, नितिन तंवर, कपिल शर्मा
नगर परिषद नेमावर: दिलीप व्यास, नरेंद्र यादव, अनिल भदौरिया, मुकेश गुर्जर
नगर परिषद कन्नौद: मोहन कोठारी, विनोद मालवीय, विजय चौहान, अशोक यादव
नगर परिषद खातेगांव: कैलाश साधु, लखन दाबी, हरी प्रसाद मकवाना, मनोज बज
नगर परिषद बागली: उमेश मंडलोई, वंशीधर सिसोदिया, मोहन सिकरवार, अनुराग गुप्ता
नगर परिषद सतवास: अमित जोशी, प्यारेलाल प्रजापत, दीपक राठौर, राजेंद्र यादव
नगर परिषद करनावद: आनंद सोनेर, दीपक रावत, लीलाधर पाटीदार, सागरमल पाटीदार
नगर परिषद लोहारदा: लोकेश यादव, हेमलता मालवीय, राजेंद्र व्यास, मोहन जोनवाल
नगर परिषद कांटा फोड़: सत्यनारायण तिवारी, अशोक बाथम, जगदीश राठौर, शिव प्रसाद विजय
46 नगर पालिकाओं में 6-6 एल्डरमैन नियुक्त
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह