भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में दिवाली से एक दिन पहले पुलिस ने बिना लाइसेंस वाले फुटपाथ दुकानदारों के पटाखे जब्त किए। नाराज व्यापारियों और पार्षदों ने थाने के बाहर 'पुलिस तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

भोपाल. स्टार समाचार वेब.
भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र के नारियलखेड़ा इलाके में दिवाली से एक दिन पहले पुलिस की कार्रवाई के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने फुलझड़ी, अनार और जफरकनी जैसे हल्के पटाखे बेचने वाले फुटपाथ दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया, जिसके विरोध में व्यापारियों ने गौतम नगर थाने के बाहर 'पुलिस तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी' जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
पार्षदों ने किया विरोध, एक ने लगाई उठक-बैठक
इस कार्रवाई से नाराज़ दुकानदारों के समर्थन में वार्ड 12 और 13 के पार्षद भी थाने पहुंचे।
वार्ड 12, नारियलखेड़ा के पार्षद देवेंद्र भार्गव ने पुलिस से कार्रवाई पर विरोध जताते हुए अनुरोध किया और इसके लिए उन्होंने पुलिस के सामने उठक-बैठक भी लगाई।
वार्ड 13 के पार्षद मनोज राठौर ने कार्रवाई को "बिना वजह" बताया। उन्होंने कहा कि ये सभी छोटे दुकानदार हैं और इनके पास कोई बम या भारी पटाखा नहीं था, बल्कि प्रत्येक दुकान पर केवल दो से पांच हजार रुपए का ही सामान था। पुलिस ने सात दुकानों की जब्ती बनाकर केस दर्ज कर लिया।
'कार्रवाई हो तो पूरे शहर में एक जैसी हो'
पार्षद मनोज राठौर ने पुलिस की कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कार्रवाई हो रही है, तो वह पूरे शहर में समान रूप से की जाए, केवल एक क्षेत्र को निशाना क्यों बनाया जा रहा है?
जब्त सामान वापस नहीं होगा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के पास अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाण पत्र होने मात्र से बच्चों को उस जनजाति का सदस्य होने का स्वत: अधिकार नहीं मिल जाता। इसके लिए उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य परिस्थितियों का समग्र मूल्यांकन अनिवार्य है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के पुनर्गठन संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने 10 अगस्त 2026 की अधिसूचना को वैध ठहराते हुए कामकाज पर लगी रोक हटा दी है, जिससे अब नए परमिट जारी करने और अंतरराज्यीय बस संचालन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 357.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। शहडोल में नया इंडस्ट्रियल पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच झड़प। तालाबंदी से नाराज जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कुलसचिव अनिल शर्मा को दिखाया जूता, कुलगुरु से होगी शिकायत।
पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई बफर जोन स्थित ग्राम खंडासा में बाघ के हमले से 35 वर्षीय युवक योगेश देशमुख की मौत हो गई। सुबह जंगल से क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों में दहशत है, वन विभाग ने अलर्ट जारी किया।
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल जनवरी 2027 में रिटायर होने वाले हैं। वीरा राणा और अनुराग जैन के बाद क्या मोहन सरकार लगातार तीसरे सीएस को सेवा विस्तार देगी? जानें एमपी में एक्सटेंशन का पूरा इतिहास।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की FIR रद्द करने की याचिका खारिज की। कटनी में हत्याकांड की जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने का है गंभीर आरोप। SIT जांच जारी रहेगी।
भोपाल के आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास टेराफॉर्म संस्था के प्लास्टिक प्लांट में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस साल आगजनी की यह चौथी घटना है। मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 की 13,400 से अधिक आपत्तियों पर सुनवाई शुरू। रहवासी क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधि के खिलाफ 4 हजार आपत्तियां। वेस्टर्न बायपास को लेकर पूर्व IAS कवीन्द्र कियावत और विधायक रामेश्वर शर्मा आमने-सामने।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग और संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की लचर व्यवस्थाओं की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां समय पर वेंटिलेटर न मिलने के कारण गुढ़ के वार्ड-13 निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पांडेय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।