×

खरगोन: एएसआई को सात हजार घूस लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद में इंदौर लोकायुक्त की टीम ने एएसआई रविंद्र गुरु को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बिष्टान निवासी फरियादी श्यामलाल उपाध्याय की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने एएसआई द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

By: Arvind Mishra

Mar 27, 20262:32 PM

view12

view0

खरगोन: एएसआई को सात हजार घूस लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

एएसआई रविंद्र गुरु को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

  • युवक पर कसरावद थाने में दर्ज था जान से मारने की धमकी देने का केस
  • एएसआई रविंद्र गुरु केस को रफा-दफा करने के लिए मांग रहा था रिश्वत
  • पीड़ित ने मामले की शिकायत इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम को की थी

खरगोन। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद में इंदौर लोकायुक्त की टीम ने एएसआई रविंद्र गुरु को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बिष्टान निवासी फरियादी श्यामलाल उपाध्याय की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने एएसआई द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इस पर इंदौर लोकायुक्त की टीम ने जांच कर एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई कसरावद थाना क्षेत्र में की गई है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अतर्गत कार्रवाई की गई है।

धमकी देने की दर्ज थी शिकायत

पीड़ित मांगीलाल उपाध्याय ग्राम चंदावड तहसील भगवानपुरा जिला खरगोन का निवासी है। वह खेती-बाड़ी करता है। उसके खिलाफ कसरावद निवासी राजेश बागदरे ने पुलिस थाने में जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत की थी।

20 हजार मांग रहा था रिश्वत

मांगीलाल के खिलाफ थाना कसरावद में की गई शिकायत का निराकरण किए जाने के एवज में एएसआई द्वारा आवेदक से 20 हजार रिश्वत की मांग की गई थी। इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एएसआई रवीन्द्र कुमार गुरु पुलिस थाना कसरावद को श्यामलाल उपाध्याय से कसरावद बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

डिंडौरी सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे व्यापारियों का वाहन पलटा, 6 घायल, एक की हालत गंभीर

डिंडौरी सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे व्यापारियों का वाहन पलटा, 6 घायल, एक की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में अमरपुर चौकी के पास मालवाहक वाहन पलटने से बड़ा हादसा। साप्ताहिक हाट बाजार जा रहे आधा दर्जन लोग घायल, अमरपुर अस्पताल में इलाज जारी।

Loading...

Mar 27, 20264:28 PM

उज्जैन सड़क हादसा: जहांगीरपुर के पास बारातियों से भरी बस पलटी, 13 महिलाओं सहित 18 घायल

उज्जैन सड़क हादसा: जहांगीरपुर के पास बारातियों से भरी बस पलटी, 13 महिलाओं सहित 18 घायल

उज्जैन के इंगोरिया में इंदौर-खाचरोद बस हादसे का शिकार। ओवरटेक के चक्कर में पलटी बारातियों की बस, 18 घायल यात्रियों में बच्चे और महिलाएं शामिल। पढ़ें पूरी खबर

Loading...

Mar 27, 20264:10 PM

ममता शर्मसार: गर्मी और बिजली कटौती से परेशान मां ने लगाई फांसी, 6 माह की बच्ची की जान लेने का भी किया प्रयास

ममता शर्मसार: गर्मी और बिजली कटौती से परेशान मां ने लगाई फांसी, 6 माह की बच्ची की जान लेने का भी किया प्रयास

गुना के नानाखेड़ी में बिजली बिल विवाद और गर्मी के कारण 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दी। आत्महत्या से पहले 6 माह की बच्ची के मुंह में ठूंसी रुई। अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी।

Loading...

Mar 27, 20263:55 PM

विधायक संजय पाठक केस: हाईकोर्ट में जस्टिस से संपर्क मामले और रज्जाक की याचिका पर टली सुनवाई

विधायक संजय पाठक केस: हाईकोर्ट में जस्टिस से संपर्क मामले और रज्जाक की याचिका पर टली सुनवाई

जबलपुर हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक संजय पाठक के खिलाफ जस्टिस से संपर्क की कोशिश और गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक की याचिकाओं पर सुनवाई की तारीखें बढ़ा दी हैं। जानें क्या है पूरा कानूनी विवाद।

Loading...

Mar 27, 20263:48 PM

पांच साल बाद नगर निगम सतना में फिर 19 करोड़ घाटे का बजट बड़ा

पांच साल बाद नगर निगम सतना में फिर 19 करोड़ घाटे का बजट बड़ा

सतना नगर निगम के 2026-27 बजट को एमआईसी ने मंजूरी दी है, जिसमें 19 करोड़ रुपए के घाटे का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्षों के रुझान को दर्शाता है और दबाव बढ़ाता है।

Loading...

Mar 27, 20263:34 PM