मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के ग्राम पिपरिया की 25 वर्षीय कीर्ति चंदेल को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल एम्स भेजा गया। कीर्ति के माता-पिता खेती-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे बेटी की गंभीर बीमारी का महंगा इलाज कराने में सक्षम नहीं थे।
मध्यप्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही नहीं, सैकड़ों लोग अभी भी प्रभावित हैं। वहीं तीन दर्जन से ज्यादा पीड़ित आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ऊंचाहार हत्याकांड के मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिवार ने राजनीतिक मुलाकात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हरिओम वाल्मीकि के भाई शिवम वाल्मीकि ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने से इंकार कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा- मोटर दुर्घटना मुआवजे के केस में बच्चों को गैर-आय अर्जित नहीं माना जा सकता। मुआवजे की गणना कुशल श्रमिक के न्यूनतम वेतन के आधार पर होनी चाहिए। यह फैसला उन बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है जो दुर्घटनाओं में घायल हो जाते हैं और स्थायी रूप से दिव्यांग हो जाते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार सुबह लखनऊ में आयोजित जनता दरबार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी ने जनता दरबार में मौजूद लोगों को बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से प्रदेश के 28 हजार से अधिक बाढ़ प्रभावितों को 30 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण कर प्रभावितों से चर्चा कर रहे थे।
मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने जनसुनवाई को तकनीक से जोड़ते हुए सभी थानों के प्रभारियों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जोड़ा। फरियादियों की समस्याओं को मौके पर ही सुना गया और थाने स्तर पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरूरत से राहत देती है।
सतना जिले में चलती बस में रिश्ते के जीजा द्वारा साली से दुष्कर्म का मामला सामने आया। अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने की भी बात आई सामने। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।




















