×

मध्यप्रदेश: मनमानी पर लगेगी लगाम... 16 फरवरी से बसों की होगी विशेष जांच

मध्यप्रदेश में मनमानी पर उतारू बस संचालकों की अब खैर नहीं। आए दिन मिल रही शिकायतों के बाद सरकार प्रदेशव्यापी जांच अभियान शुरू करने जा रही है। दरअसल, सड़कों पर नियमों को ताक पर रख मनमाने तरीके से चल रही बसों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना परमिट या तय रूट का पालन नहीं करने वाले बस आपरेटरों पर परिवहन विभाग शिकंजा कसने जा रहा है।

By: Arvind Mishra

Feb 14, 202610:14 AM

view4

view0

मध्यप्रदेश: मनमानी पर लगेगी लगाम... 16 फरवरी से बसों की होगी विशेष जांच

16 फरवरी से प्रदेशव्यापी विशेष जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

  • प्रदेश में पूरे साल चले अभियान के बाद भी उल्लंघन जारी
  • इसके पहले स्लीपर बसों पर जांच कर कार्रवाई की गई थी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश में मनमानी पर उतारू बस संचालकों की अब खैर नहीं। आए दिन मिल रही शिकायतों के बाद सरकार प्रदेशव्यापी जांच अभियान शुरू करने जा रही है। दरअसल, सड़कों पर नियमों को ताक पर रख मनमाने तरीके से चल रही बसों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना परमिट या तय रूट का पालन नहीं करने वाले बस आपरेटरों पर परिवहन विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। नए परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। 16 फरवरी से प्रदेशव्यापी विशेष जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। भोपाल, इंदौर जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख महानगरों में परमिट उल्लंघन की बढ़ती शिकायतों ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर बसों की जांच की जाएगी।  

नियमों का उल्लंघन जारी

हालांकि, पूरे साल चले अभियान के बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहा है। अब एक बार फिर बड़े पैमाने पर जांच की जाएगी। प्रदेश के विभिन्न रूटों पर प्रतिदिन लगभग लाखों बसों का संचालन होता है। इन बसों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग विशेष अभियान शुरू करेगा। जांच के दौरान बसों में कमियां पाए जाने पर जब्ती के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की जाती है।

हादसों पर लगेगा अंकुश

कार्रवाई के कारण बस संचालक अपनी बसों की कमियों को दूर कर लेते हैं, जिससे हादसों पर अंकुश लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग जांच अभियान को पुन: शुरू करने जा रहा है। स्लीपर बसों पर भी कार्रवाई की गई है, जिसमें फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम, आपातकालीन द्वार और ड्राइवर केबिन में नियमों के विरुद्ध पार्टीशन को लेकर कार्रवाई की गई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इंदौर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, बच्चों को धक्का मारकर फंदे पर झूला

इंदौर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, बच्चों को धक्का मारकर फंदे पर झूला

इंदौर के रावजी बाजार में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Loading...

Feb 14, 20264:57 PM

पुलिस हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ बाइक चोर, रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पुलिस हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ बाइक चोर, रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

रीवा में पुलिस लाइन से बाइक चोरी करने वाला बदमाश हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया, दो दिन तक मामला दबाए रखने से पुलिस की किरकिरी।

Loading...

Feb 14, 20263:31 PM

हनुमना में सीसीटीवी हुआ बंद, भोपाल से बजी घंटी, गवर्नमेंट 1 में छात्रा हुई बेहोश

हनुमना में सीसीटीवी हुआ बंद, भोपाल से बजी घंटी, गवर्नमेंट 1 में छात्रा हुई बेहोश

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान हनुमना में सीसीटीवी बंद होने पर भोपाल से अलर्ट आया, वहीं रीवा के एक केंद्र में छात्रा बेहोश हो गई।

Loading...

Feb 14, 20263:27 PM

हार-जीत से बड़ी खेल भावना: रीवा में एडमिरल त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को दिया प्रेरक संदेश

हार-जीत से बड़ी खेल भावना: रीवा में एडमिरल त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को दिया प्रेरक संदेश

रीवा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन पर एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने खेल भावना, कौशल विकास और निरंतर प्रयास का महत्व बताया।

Loading...

Feb 14, 20263:22 PM

ग्रीन शिवरात्रि: सतना में मंदिर बनेंगे प्लास्टिक मुक्त, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ग्रीन शिवरात्रि: सतना में मंदिर बनेंगे प्लास्टिक मुक्त, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

महाशिवरात्रि पर सतना में पहली बार ग्रीन शिवरात्रि अभियान, मंदिर परिसर प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Loading...

Feb 14, 20263:08 PM