10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान हनुमना में सीसीटीवी बंद होने पर भोपाल से अलर्ट आया, वहीं रीवा के एक केंद्र में छात्रा बेहोश हो गई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शुक्रवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का भी आगाज हो गया। 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं एक साथ आयोजित हुई। शुक्रवार को परीक्षा के दौरान दो घटनाओं ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। हनुमना में प्राइवेट स्कूल में लगे सीसीटीवी अचानक से बंद हो गए तो भोपाल से फोन पहुंच गया। प्रशासन हलचल में आया। वहीं शहर में बनाए गए गवर्नमेंट स्कूल क्रमांक 1 में एक छात्रा बेहोश हो गई।
आपको बता दें कि बोर्ड परीक्षा की शुरुआत वैसे तो 10 फरवरी से ही हो गई। 12वीं के प्रश्न पत्र से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हुई थी। 13 फरवरी से 10वीं बोर्ड परीक्षा भी शुरू हो गई। पहले दिन उर्दू का प्रश्न पत्र था। इस परीक्षा में ज्यादा छात्र शामिल नहीं हुए। सबसे ज्यादा प्रेशर 12वीं की परीक्षा में ही देखने को मिला। 12वीं में फिजिक्स और अर्थशास्त्र में सबसे अधिक छात्र शामिल हुए। परीक्षा के दौरान किसी तरह के नकल प्रकरण नहीं बने लेकिन दो मामलों ने अधिकारियों की नींदें जरूर उड़ा दी थी। एक जगह बिजली के धोखा देने से सीसीटीवी बंद हो गए। वहीं शहर में एक सेंटर में छात्रा परीक्षा के दौरान ही बेहोश हो गई। इन दो घटनाओं से हड़कंप मचा रहा।
छात्रा की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बुलाना पड़ा
12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए शहर में गवर्नमेंट स्कूल क्रमांक 1 को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र में सुबह परीक्षा का आयोजन हो रहा था। तभी अचानक एक छात्रा बेहोश हो गई। उसकी तबीयत बिगड़ गई। ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने इसकी जानकारी केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष को दिए। मौके पर सभी पहुंचे। बाहर से डॉक्टर को बुलाया गया। ओआरएस और दवाइयां दी गर्इं लेकिन छात्रा की स्थिति ठीक नहीं हुई। छात्रा को अस्पताल में भर्ती करने की भी बात कही गई लेकिन वह तैयार नहीं हुई। परिजनों को बुलाकर छात्रा को उनके सुपुर्द कर दिया गया। छात्रा पूरा प्रश्न पत्र नहीं कर पाई।
हनुमना के प्राइवेट स्कूल में लगा सीसीटीवी ही बंद हो गया
आपको बता दें कि इस बार प्राइवेट सेंटरों में नकल रोकने के लिए माशिमं ने सीसीटीवी भी लगाया हुआ है। इस सीसीटीवी की मॉनीटरिंग के लिए चार केन्द्र बनाए गए हैं। भोपाल से भी कैमरों पर नजर रखी जा रही है। सुबह परीक्षा के दौरान हनुमना के सरस्वती स्कूल में लगे सीसीटीवी अचानक से बंद हो गई। सीसीटीवी के बंद होते ही भोपाल में हड़कंप मच गया। तुरंत भोपाल से जिला प्रशासन के पास सूचना पहुंची। जब मामले का पता लगाया गया तो पता चला कि बिजली की लाइन में फाल्ट आ गया है। केबिल जल गई। बिजली विभाग के इंजीनियरों को मौके पर भेज कर लाइन सुधारी गई। इसके बाद ही सीसीटीवी कैमरे शुरू हुए।
प्राइवेट कंपनी को मिला है ठेका
प्राइवेट सेंटरों में नकल को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ जिलों में लागू किया गया है। इसमें रीवा भी एक है। रीवा में प्राइवेट सेंटरों में ही कैमरे लगाए गए हैं। इसका ठेका प्राइवेट एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी को कैमरे के साथ बैट्री बैकअप का भी इंतजाम करना था। बैट्री बैकअप नहीं होने के कारण ही यह अव्यवस्था सामने आई।
उर्दू की परीक्षा में सभी मौजूद रहे
10वीं बोर्ड की परीक्षा उर्दू प्रश्न पत्र से शुरू हुई। रीवा और सिरमौर में परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इसमें रीवा में 47 और सिरमौर में 1 छात्र रजिस्टर्ड था। सभी छात्र परीक्षा केन्द्र में मौजूद रहे।
डीईओ पैनल ने किया केन्द्रों का निरीक्षण
बोर्ड परीक्षा के दौरान डीईओ, बीईओ पैनल ने स्कूलों का निरीक्षण किया। डीईओ रामराज मिश्रा ने शाउमावि क्रमांक 1, शाउमावि क्रमांक 2, शाउमावि पुष्पराज बालक गोविंदगढ़, शाउमावि सिलपरा एवं शाउमावि टीकर का निरीक्षण किया। सहायक संचालक राजेश मिश्रा ने शाउमावि कन्या मऊगंज, शाउमावि बालक मऊगंज, शाउमावि मॉडल मऊगंज, सरस्वती शिशु मंदिर उमावि मऊगंज का निरीक्षण किया। इसके अलावा बीईओ रामलल्लू दीपांकर के पैनल ने सरस्वती उमावि निराला नगर, शाउमावि अजगरहा, अशासकीय दीप ज्योति विद्यालय का निरीक्षण किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।