दवाओं की ऑनलाइनबिक्री और बड़ी कंपनियों के कॉम्पिटीशन के विरोध में आज देशभर के 15 लाख मेडिकल स्टोर बंद रहे। आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने बुधवार को बंद का ऐलान किया था। बिहार की राजधानी पटना में दवा दुकानें बंद रहीं।
मध्यप्रदेश में मनमानी पर उतारू बस संचालकों की अब खैर नहीं। आए दिन मिल रही शिकायतों के बाद सरकार प्रदेशव्यापी जांच अभियान शुरू करने जा रही है। दरअसल, सड़कों पर नियमों को ताक पर रख मनमाने तरीके से चल रही बसों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना परमिट या तय रूट का पालन नहीं करने वाले बस आपरेटरों पर परिवहन विभाग शिकंजा कसने जा रहा है।














