प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए पीएम आफिस सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इस तरह से देश का पॉवर सेंटर बदल जाएगा। इसके लिए दोपहर 1:30 बजे का समय तय है, जब पीएम मोदी सेवा तीर्थ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए पीएम आफिस सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने जा रहे हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए पीएम आफिस सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इस तरह से देश का पॉवर सेंटर बदल जाएगा। इसके लिए दोपहर 1:30 बजे का समय तय है, जब पीएम मोदी सेवा तीर्थ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे। इस तरह बीते 9 दशक साल से देश का सत्ता का केंद्र रहे सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक ऐतिहासिक इमारत बन जाएंगे। आज यानी शुक्रवार को यहां से कामकाज का आखिरी दिन होगा। दरअसल, प्रधानमंत्री कार्यालय का पता आज से बदलने जा रहा है। यह परिसर दारा शिकोह रोड पर बनाया गया है, जो कि 2.26 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही इस परिसर में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी है, जिससे यहां प्रधानमंत्री के लिए केबिनेट मीटिंग लेना भी आसान हो जाएगा। यह सभी भवन पहले अलग-अलग जगह बने हुए थे।
सेवा तीर्थ बनाने में आया इतना खर्च
प्रधानमंत्री कार्यालय को सेवा तीर्थ में शिफ्ट करने का उद्देश्य पीएम के मूवमेंट को आसान बनाना है। इससे आम लोगों को भी ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी। यह परिसर विजय चौक के पास बनाया गया है। नए प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन मुख्य इमारतें हैं। इस सेवा तीर्थ को बनाने में 1,189 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
सेवा तीर्थ पर एक नजर
सेवा तीर्थ 1, जो कि भारत के पीएम का आॅफिस है। सेवा तीर्थ 2, कैबिनेट सचिवालय है। सेवा तीर्थ 3, यहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के कार्यालय हैं।
सेवा तीर्थ की खूबियां
सेवा तीर्थ पूरी तरह हाईटेक सुविधाओं से लैस है। यहां हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा है। पेपरलेस वर्क कल्चर के लिए डिजिटल आर्काइव्स हैं और तकनीकी सुविधाओं से लैस कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाए गए हैं। सेवा तीर्थ में स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, मॉनिटरिंग नेटवर्क और एडवांस्ड एनर्जी रिस्पॉन्स इंफ्रास्ट्रक्?चर दिया गया है, जिससे प्रधानमंत्री से मिलना लोगों के लिए आसान बनाया जा सके। इससे अधिकारियों और आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित एवं सुगम वातावरण सुनिश्चित होगा।
80-90 सालों से सत्ता का केंद्र
साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में आज कैबिनेट की आखिरी और ऐतिहासिक बैठक होगी। यह परिसर 80-90सालों से सत्ता का केंद्र रहा है। इस आखिरी बैठक के बाद पीएमओ नए परिसर सेवा तीर्थ में शिफ्ट कर दिया जाएगा। साउथ ब्लॉक के प्रधानमंत्री कार्यालय में कैबिनेट की पहली बैठक 15 अगस्त, साल 1947 में हुई थी, तब इस बैठक की अध्यक्षता भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। आज 13 फरवरी 2026 को इस भवन में आखिरी कैबिनेट बैठक होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।