आज के समय में जेब में स्मार्टफोन होना आम बात है, नुक्कड़ की चाय की दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक हर जगह क्यूआर कोड के जरिए यूपीआई भुगतान किया जा रहा है। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भारत पूरी तरह से एक कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में बीती देर रात भोजन करने के बाद सो रहा एक परिवार अचानक ढहे कच्चे मकान के मलबे में दब गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए पीएम आफिस सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इस तरह से देश का पॉवर सेंटर बदल जाएगा। इसके लिए दोपहर 1:30 बजे का समय तय है, जब पीएम मोदी सेवा तीर्थ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं मंगलवार यानी 10 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहले दिन 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। परीक्षाओं को नकलमुक्त, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
















