×

वैष्णो देवी में भूस्खलन.... 31 लोगों की मौत... सेना ने संभाला मोर्चा... जम्मू-कटरा हाईवे बंद, 22 ट्रेनें भी रद्द

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 31 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया।

By: Arvind Mishra

Aug 27, 20253 hours ago

view1

view0

वैष्णो देवी में भूस्खलन.... 31 लोगों की मौत... सेना ने संभाला मोर्चा... जम्मू-कटरा हाईवे बंद, 22 ट्रेनें भी रद्द

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन और बाढ़ के बाद राहत बचाव कार्य जारी है।

  • मृतकों में ज्यादातर श्रद्धालु, राहत-बचाव कार्य जारी

  • प्रशासन का दावा- बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा 

  • अर्धकुमारी मंदिर के पास कल हो गया था हादसा 

  • श्रीनगर। स्टार समाचार वेब

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 31 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से हालात बिगड़े हैं। कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में 31 लोगों की जान चली गई है और 23 लोग घायल हुए हैं। कई जगहों पर भूस्खलन के बाद मलबा जमा होने और पत्थर गिरने से जम्मू-कटरा राजमार्ग बंद हो गया है। भारी बारिश के कारण नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को 22 ट्रेनें रद्द कर दीं और 27 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया। इनमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनें भी शामिल हैं।

मंदिर मार्ग मलबे में हुआ तब्दील

बीते दिन त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित मंदिर के मार्ग का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया था। बचाव अभियान जारी है। आशंका है कि मलबे के नीचे और लोग फंसे हो सकते हैं। लगातार बारिश ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है। जम्मू में पुल ढह गए, बिजली लाइनों और मोबाइल टावरों को भारी नुकसान पहुंचा। मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच जम्मू में 6 घंटे में 22 सेंटीमीटर बारिश हुई।

3500 लोगों को बचाया

मंगलवार तक लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और जलभराव से 3,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राहत कार्य जिला प्रशासन, जेके पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और स्थानीय वॉलंटियर्स की संयुक्त टीमों द्वारा चलाया जा रहा है। प्रभावित लोगों को अस्थायी शेल्टर्स में खाना, साफ पानी और मेडिकल सहायता दी जा रही है।

टेलीकॉम ब्लैकआउट

हालांकि, केंद्रशासित प्रदेश के कई हिस्सों में टेलीकॉम ब्लैकआउट हो गया है, जिससे लाखों लोग संपर्क से बाहर हैं। प्रशासन का ध्यान हाई-रिस्क इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने पर है।

आंधी-तूफान और बारिश

वर्तमान में जम्मू और आसपास के इलाकों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं - जम्मू शहर, आरएसपुरा, सांबा, अखनूर, नगरोता, कोट भलवाल, बिश्नाह, विजयपुर, पुरमंडल, कठुआ और ऊधमपुर. वहीं रियासी, रामबन, डोडा, बिलावर, कटरा, रामनगर, हीरानगर, गूल और बनिहाल में हल्की बारिश हो रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ट्रंप कर रहे राजनीतिक गुंडागर्दी... हम सब मिलकर सिखा देंगे सबक

1

0

एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि देखिए, ट्रंप की ये नीति एक तरह से टैरिफ आतंकवाद है। ये विकासशील देशों को धमकाने का एक तरीका है, लेकिन भारत को डरने की जरूरत नहीं है।

Loading...

Aug 27, 2025just now

शाह बोले... पहलगाम आतंकी हमला कश्मीर मिशन को पटरी से उतारने का असफल प्रयास

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव में शामिल जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंकी सरगनाओं को भारतीय नागरिकों की जान से खेलने के दुष्परिणामों का स्पष्ट संदेश दिया।

Loading...

Aug 27, 2025just now

अब उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में ‘हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’अभियान छेड़ेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के निर्देशों के अनुसार एक सितंबर से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान -हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं शुरू किया जाएगा जो 30 सितंबर तक चलेगा। लखनऊ में बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से चलाया जाएगा।

Loading...

Aug 27, 2025just now

बिहार... नाराज जनता ने मंत्री-विधायक एक किमी तक भगाया... सुरक्षा कर्मियों को पीटा

बिहार के नालंदा जिले में ग्रामीणों ने नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर हमला कर दिया। साथ ही सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी जमकर पीटा। घटना हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव की है।

Loading...

Aug 27, 2025just now

देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर... मझधार में जिंदगी

देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर जारी है। कई राज्यों में गांव के गांव डूब गए हैं। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। प्रभावित लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। सब छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर भागना शुरू कर दिया है। वहीं सेना और राज्य सरकारें राहत और बचाव कार्य में दिन रात जुटी हैं।

Loading...

Aug 27, 20259 minutes ago