धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में ASI की 98-दिवसीय वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट आज इंदौर हाईकोर्ट में पेश होगी। जानें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और पूजा-नमाज की वर्तमान व्यवस्था पर इसका प्रभाव।
मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी के अवसर पर आज सुबह से मां वाग्देवी का पूजन किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार धार की भोजशाला में बसंत पंचमी पर सूर्योदय के साथ ही मां वाग्देवी का पूजन शुरू हो गया है। सुबह वेदारंभ संस्कार के साथ की इसकी शुरुआत हो गई है।
धार (MP) की भोजशाला में वसंत पंचमी पर पूजा के अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका। अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने ASI के 2003 के आदेश को चुनौती देते हुए हस्तक्षेप की मांग की।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्वदेशी स्वावलंबन मेला के आमंत्रण पत्र में बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के नाम के आगे लगे 'सनातनी' शब्द को शिकायत के बाद हटा दिया गया है। विधायक ने भी यूनिवर्सिटी से पूछा कारण।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल दौरे पर हैं। आज राष्ट्रपति मुर्मू ने नैनीताल के नैना देवी के साथ कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन किए। इस दौरान राष्ट्रपति ने पूजा पाठ किया और देश की खुशहाली की कामना की। दरअसल, राष्ट्रपति अपने नैनीताल प्रवास के तीसरे दिन प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं।
भारत के भव्य और प्राचीन लक्ष्मी मंदिरों के दर्शन करें। जानें नई दिल्ली के बिड़ला मंदिर, कोल्हापुर, मुंबई, इंदौर के महालक्ष्मी मंदिर, वेल्लोर के स्वर्ण मंदिर और तिरुचानूर के पद्मावती मंदिर की महिमा, जहाँ दीपावली पर उमड़ती है भक्तों की भीड़।
5 अक्टूबर रविवार की दोपहर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। राजस्थान स्थित कैलादेवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रावण को अन्याय, अधर्म और असत्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए हर साल उसके वध के दिन दशहरा को उसे पुतलों के दहन की परंपरा है, लेकिन दशानन की श्री लंका में सम्राट होने की वजह से पूजा अर्चना की जाती है, भारत में कई जगह रावण के मंदिर हैं, जहां उसकी पूजा की जाती है। कई शिव मंदिर में रावण की मूर्तियां लगी हैं।
मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन महाष्टमी के रूप में भक्तिमय माहौल में मनाया गया। आज मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही महाष्टमी पर कन्या पूजन का भी सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। जहां नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानकर पूजा की गई।
पन्ना जिले के पवई जनपद के ग्राम बनौली कुआं ताल में स्थित कंकाली माता मंदिर नवरात्रि में भक्तों की आस्था का अद्भुत केंद्र है। यहां माता की लेटी हुई प्रतिमा बालक को स्तनपान कराते हुए दिखाई देती है, जो अत्यंत विलक्षण है। मंदिर के निर्माण की कथा, तालाब से प्रतिमा प्रकट होने का प्रसंग और भक्तों के चमत्कारी अनुभव इसे और भी रहस्यमय बनाते हैं।






















