IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चर्चित IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और कथित 'लैंड-फॉर-जॉब' घोटाले में लालू प्रसाद यादव के परिवार को बड़ा झटका दिया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत चार्ज फ्रेम (आरोप तय) करने का आदेश दिया है। इस मामले में कोर्ट ने कुछ अन्य आरोपियों को डिस्चार्ज (मुक्त) भी किया है।
अदालत के आदेश के बाद जिन प्रमुख व्यक्तियों और कंपनियों पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय किए गए हैं, उनमें शामिल हैं....
लालू प्रसाद यादव (पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री)
राबड़ी देवी (पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार)
तेजस्वी यादव (पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार)
LARA Projects
पीसी गुप्ता
सरला गुप्ता
सुजाता होटल्स
विजय कोचर
विनय कोचर
सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कई अहम और कड़ी टिप्पणियां कीं:
राजनीतिक प्रेरणा से इनकार: अदालत ने स्पष्ट किया कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ की गई जांच किसी भी तरह से राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं थी।
पद का दुरुपयोग: अदालत ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के हाथों में "पद के दुरुपयोग और अपराध की आय" का गहरा संदेह है। वे पटना की उस "दागी जमीन (Tainted Land)" का आनंद ले रहे हैं, जिसे लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान (2005 से 2014 के बीच) उनके कहने पर हस्तांतरित किया गया था।
पटना की जमीन पर फैसला: अदालत ने माना कि पटना में ट्रांसफर की गई यह जमीन पूरी तरह से अपराध से अर्जित आय (Proceeds of Crime) का हिस्सा है।
यह पूरा मामला रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने (Land-for-Job Scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस का हिस्सा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुताबिक, जब लालू प्रसाद यादव देश के केंद्रीय रेल मंत्री थे, तब रांची और पुरी स्थित रेलवे होटलों के पट्टे (Lease) आवंटित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया में बड़े स्तर पर हेराफेरी की गई थी।
जांच में यह सामने आया कि इसके बदले में होटल के निदेशकों ने पटना में एक बहुमूल्य भूखंड लालू प्रसाद यादव की करीबी सहयोगी सरला गुप्ता को हस्तांतरित कर दिया था। इसके बाद, बेहद कम और नाममात्र की राशि में इस भूखंड से जुड़े शेयर राबड़ी देवी को बेच दिए गए, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग का चक्र पूरा हुआ।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन नौ लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग्स के आरोप तय किए गए हैं, वे सभी आगामी 3 अक्टूबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश हों। दूसरी ओर, इस मामले में सात अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है।
test <a href="https://test.com/test123" rel="dofollow" target="_blank">test 123</a> Sarah Miller 222965
पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में RBI के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। मुंबई सेंटर पर संकट आने पर भी UPI, RTGS और बैंकिंग सेवाएं ठप नहीं होंगी।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर और AI के इस्तेमाल की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में हुई केंद्रीयकृत हेराफेरी को छुपा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अंगदान के महत्व, आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर, ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा, और वोकल फॉर लोकल अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया।
केंद्र सरकार ने तय सीमा से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने वाली कंपनियों पर कुल 10,029.8 करोड़ का जुर्माना (ओवरचार्जिंग रिकवरी आर्डर) लगाया था। हालांकि, इसमें से अब तक केवल 1,582.4 करोड़ की ही वसूली हो सकी है, जबकि 8,447.4 करोड़ की राशि अभी भी वसूल की जानी बाकी है।
चक्रवात अर्णव धीरे-धीरे भयावह रूप ले रहा है। मौसम प्रणाली अवदाब में बदल चुकी है। आज शाम तक इसके गहरे अवदाब और सोमवार को चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार, समुद्र में और ताकत जुटाने के बाद यह अत्यंत भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है।
हरियाणा के नूंह में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर झिरका में एक सगाई समारोह से लौट रहे युवकों की इको कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति वित्त वर्ष 2026-27 में क्रिप्टोकरेंसी, बैंकिंग, महंगाई, एआई और टैक्स सुधारों समेत 46 अहम मुद्दों की समीक्षा करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए के तहत बनीत सिंह तलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद की फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।
जल निकायों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों को आर्द्रभूमियों की जमीनी जांच कर सीमाएं तय करने के लिए 4 महीने का समय दिया और कहा कि पानी जीवन के अधिकार से जुड़ा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह