देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल दौरे पर हैं। आज राष्ट्रपति मुर्मू ने नैनीताल के नैना देवी के साथ कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन किए। इस दौरान राष्ट्रपति ने पूजा पाठ किया और देश की खुशहाली की कामना की। दरअसल, राष्ट्रपति अपने नैनीताल प्रवास के तीसरे दिन प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने नैनीताल के नैना देवी के साथ कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन किए।
नैनीताल। स्टार समाचार वेब
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल दौरे पर हैं। आज राष्ट्रपति मुर्मू ने नैनीताल के नैना देवी के साथ कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन किए। इस दौरान राष्ट्रपति ने पूजा पाठ किया और देश की खुशहाली की कामना की। दरअसल, राष्ट्रपति अपने नैनीताल प्रवास के तीसरे दिन प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति के मंदिर आगमन पर आश्रम के साधु-संतों और ट्रस्ट सदस्यों ने उनका पारंपरिक रुप से स्वागत किया। राष्ट्रपति ने बाबा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर कुछ समय ध्यान भी लगाया। इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच राष्ट्रपति का काफिला सुबह करीब नौ बजे कैंची धाम पहुंचा और लगभग 30 मिनट तक वहां रुकने के बाद वे वापस नैनीताल के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति का यह दौरा बाबा नीम करोली महाराज की शिक्षाओं और आध्यात्मिक संदेशों के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जा रहा है।
इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने शक्तिपीठ श्री मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
वहीं दर्शन-पूजन के बाद कुमाऊं विवि के दीक्षा समारोह में भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तराखंड को सदियों से ज्ञान और संस्कृति का केंद्र बताया, जो नदियों और वनों की अकूत संपदा से संपन्न है। राष्ट्रपति ने उत्तराखंड की धरती को वीरों की भूमि कहकर नमन किया, जहां अनेक स्वाधीनता सेनानियों ने संघर्ष किया, और देवभूमि के लोगों के देश की रक्षा में योगदान की सराहना की। उन्होंने समारोह में पदक प्राप्त करने वाले सभी उपाधि धारकों को बधाई भी दी।

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह