×

जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मार्ग पर भू-स्खलन

माता वैष्णो देवी जाने वाले मार्ग पर सोमवार को भू-स्खलन हो गया, जिसमें चार यात्रियों घायल हो गए और कई श्रद्धालु फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार फंसे हुए तीर्थयात्रियों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

By: Arvind Mishra

Jul 21, 20256 hours ago

view1

view0

जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मार्ग पर भू-स्खलन

कटरा में तेज बारिश, पांच श्रद्धालु घायल, कई फंसे

श्रीनगर। स्टार समाचार वेब

माता वैष्णो देवी जाने वाले मार्ग पर सोमवार को भू-स्खलन हो गया, जिसमें चार यात्रियों घायल हो गए और कई श्रद्धालु फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। यह घटना बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई, जो यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है और जहां ज्यादातर टट्टू सवार पुराने मार्ग पर इकट्ठा होते हैं। तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार फंसे हुए तीर्थयात्रियों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया।  दरअसल, जम्मू कश्मीर के अधिकतर जिलों की तरह ही जम्मू के कटरा में तेज बारिश शुरू हुई। तेज बारिश का यह दौर रविवार और सोमवार की रात भी जारी रहा जिसके चलते सुबह कटरा से माता वैष्णो देवी की तरफ जाने वाली ट्रैक पर भूस्खलन हो गया। इसके बाद माता वैष्णो देवी से कटरा की तरफ जाने वाले ट्रैक पर सुबह 8 बजे बाणगंगा के पास बने गुलशन कुमार के लंगर के पास अचानक पहाड़ों से पत्थर और मिट्टी श्री माता वैष्णो देवी यात्री ट्रैक पर आ गई जिससे इस ट्रैक पर बने शेड का एक हिस्सा जमीदोज हों गया। शेड के साथ ही यात्रा ट्रेक के साथ बनी रेलिंग का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों को भेजा अस्पताल

कुछ देर बाद ट्रैक पर हुए लैंड साइड लाइट की खबर मिलते ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गए। सबसे पहले इस हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए पहले कटरा के उप जिला अस्पताल भेजा गया इसके बाद उन्हें नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया।

पहाड़ से गिरने लगे पत्थर

एक यात्री ने बताया कि जैसे ही वह अपनी यात्रा कर वापस कटरा की तरफ लौट रहे थे तेज बारिश हो रही थी। इन यात्रियों ने बताया कि जैसे ही यह लोग बाणगंगा के पास पहुंचे तो अचानक पहाड़ से पत्थर और मिट्टी सरकने लगी और किसी तरीके से इन्होंने अपनी जान बचाई। अचानक हुए इस हादसे में कुछ लोग पत्थर और मिट्टी की चपेट में आ गए, उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

वैष्णो देवी की यात्रा जारी

ट्रैक पर आए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ-साथ श्राइन बोर्ड के कर्मचारी जुट गए हैं। आॅपरेशन में सबसे बड़ी दिक्कत बारिश बनी हुई है, क्योंकि इलाके में अब भी तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस लैंडस्लाइड के बावजूद की माता वैष्णो देवी की यात्रा जारी है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

आयकर विधेयक 2025: TDS रिफंड और गुप्त दान पर टैक्स छूट की संसदीय समिति की सिफारिश

1

0

संसदीय समिति ने आयकर विधेयक 2025 में बड़े बदलाव सुझाए। नियत तिथि के बाद TDS रिफंड दावा और धार्मिक/परमार्थ न्यासों को गुमनाम दान पर टैक्स छूट की सिफारिश। जानें क्या हैं मुख्य सुझाव।

Loading...

Jul 21, 202519 minutes ago

मानसून सत्र का पहला दिन: संसद में गूंजा 'ऑपरेशन सिंदूर',  हंगामा, तय हुए चर्चा के घंटे

लोकसभा और राज्यसभा के मानसून सत्र के पहले दिन 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विपक्ष ने जोरदार चर्चा की मांग की, जिसके बाद भारी हंगामा हुआ। सरकार ने चर्चा के लिए सहमति जताई, अब तय होगी सदन में बहस की अवधि।

Loading...

Jul 21, 20252 hours ago

शिक्षा व्यवस्था में कुछ गड़बड़... छात्र आत्महत्या के लिए हो रहे मजबूर 

आईआईटी खड़गपुर के इंजीनियरिंग छात्र और शारदा विश्वविद्यालय की डेंटल छात्र द्वारा खुदकुशी के मामलों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इन घटनाओं ने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। अब इन घटनाओं का सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है।

Loading...

Jul 21, 20254 hours ago

मुंबई में रनवे पर फिसला प्लेन... फट गए तीन टायर, इंजन भी डैमेज

कोच्चि से आ रहा एअर इंडिया का प्लेन मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। भारी बारिश की वजह से हुए इस हादसे में प्लेन के तीनों टायर फट गए। राहत की बात ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Loading...

Jul 21, 20254 hours ago

राजनीति में ईडी का इस्तेमाल न किया जाए... इस वायरस को देश में हर जगह न फैलाएं...

सुप्रीम कोर्ट ने दो मामलों में सोमवार को ईडी पर सख्त टिप्पणी की, और कहा कि एजेंसी को राजनीतिक लड़ाइयों में इस्तेमाल न होने दिया जाए। एक मामला कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की पत्नी के खिलाफ एमयूडीए केस में हाई कोर्ट के राहत आदेश को चुनौती देने से जुड़ा था और दूसरा मामला वकीलों को भेजे गए समन से जुड़ा था।