भोपाल में 'लव जिहाद' और 'ड्रग तस्करी' जैसे गंभीर आरोपों से घिरे शारिक मछली के खिलाफ पुलिस ने 2016 के एक पुराने हमला मामले में पूरक चालान पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानें कैसे तत्कालीन थाना प्रभारी (टीआई) ने आरोपी को क्लीन चिट दी थी और अब पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्या कार्रवाई हो रही है।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
लव जिहाद, ड्रग तस्करी, अपहरण और जमीनों पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर आरोपों से घिरे कुख्यात बदमाश शारिक मछली पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। भोपाल पुलिस अशोका गार्डन थाने में 2016 में दर्ज धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के एक पुराने मामले में उसके खिलाफ पूरक चालान पेश करने की तैयारी कर रही है।
सबसे चौंकाने वाला मोड़ यह है कि इस केस की जांच के दौरान शारिक को क्लीन चिट देने वाले तत्कालीन थाना प्रभारी (टीआई) अनूप उड़के को भी नोटिस जारी किया गया है।
2016 का हमला मामला
यह मामला अशोका गार्डन निवासी राजेश तिवारी की शिकायत पर 1 अक्टूबर 2016 को दर्ज किया गया था। तिवारी ने आरोप लगाया था कि 30 सितंबर की रात पुल बोगदा से लौटते समय उनकी कार को एक्टिवा सवार युवकों ने टक्कर मारी। इसके बाद शारिक मछली, तारिक मछली और उनके दो साथियों ने उनके साथ गंभीर मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
शिकायत के बावजूद, अशोका गार्डन पुलिस ने दो साल तक चालान पेश नहीं किया। जब चालान पेश हुआ, तो मुख्य आरोपी शारिक और तारिक मछली का नाम हटा दिया गया था। चालान केवल दो अन्य आरोपियों के खिलाफ पेश हुआ, जो पिछले आठ वर्षों से पेशी पर नहीं गए।
शिकायतकर्ता राजेश तिवारी का कहना है कि तत्कालीन टीआई अनूप उइके ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह लिखकर शारिक और तारिक को क्लीन चिट दे दी थी कि घटना के समय दोनों आरोपी मौके पर मौजूद नहीं थे। तिवारी का दावा है कि मारपीट शारिक ने ही की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने इस केस की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। कमिश्नर के आदेश पर अब शारिक और तारिक मछली के खिलाफ पूरक चालान पेश करने की तैयारी की जा रही है, जिससे तिवारी को न्याय की उम्मीद जगी है।
तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि शारिक के खिलाफ उनकी एक दूसरी शिकायत, जिसमें अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और ऑनलाइन 50 हजार रुपए की वसूली शामिल है, की जांच पिछले 40 दिनों से लंबित है और पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। गौरतलब है कि शारिक का भतीजा यासीन और भाई शाहवर पहले से ही रेप, ड्रग तस्करी और आर्म्स तस्करी जैसे मामलों में जेल में बंद हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।
सतना जिला अस्पताल के आईसीयू में 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। वेंटीलेटर और मॉनीटर काम नहीं करने तथा बिजली आने-जाने के आरोप लगाए गए, पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने के बाद प्रशासन ने राहत, सफाई और बिजली बहाली तेज कर दी। 3074 परिवारों को 1.58 करोड़ रुपये से अधिक सहायता स्वीकृत हुई, टीमें लगातार जुटी हैं।
मुंबई से सतना आने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस चार और महानगरी एक्सप्रेस पांच दिन चार घंटे रीशेड्यूल रहेंगी। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की करेंट लोकेशन जांचने सलाह दी गई है।
सतना में पीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आज से 12 सितंबर तक एमएलबी सेंटर में होगी। 90 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के साथ स्कूल परीक्षाओं के चलते अलग प्रवेश द्वार, कड़ी जांच और प्रतिबंध लागू रहेंगे।
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा और पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के एक पते का इस्तेमाल कर 20 बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवा दिए। इन विदेशी नागरिकों को दस्तावेज में भारतीय नागरिक बताया गया।
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।