खूंखार आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का नेता हाफिज मोहम्मद सईद बांग्लादेश में तेजी से पैर पसार रहा है। उसका एक करीबी सहयोगी और मरकजी जमीयत अहल-ए-हदीस का वरिष्ठ सदस्य हाल ही में ढाका पहुंचा और भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित चपैनवाबगंज का दौरा किया।

हाफिज मोहम्मद सईद बांग्लादेश में तेजी से पैर पसार रहा है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
खूंखार आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का नेता हाफिज मोहम्मद सईद बांग्लादेश में तेजी से पैर पसार रहा है। उसका एक करीबी सहयोगी और मरकजी जमीयत अहल-ए-हदीस का वरिष्ठ सदस्य हाल ही में ढाका पहुंचा और भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित चपैनवाबगंज का दौरा किया। इब्तिसाम इलाही जहीर नाम के इस मौलाना के दौरे को इस्लामी तकरीरों से जोड़ा गया है, लेकिन भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब इसकी गतिविधियों से पूर्वोत्तर भारत में बड़ी साजिश की आहट महसूस की जा रही है। इससे पहले भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पूर्वोत्तर को अस्थिर करने की साजिशें रच चुकी है। इसी बीच लश्कर-ए-तैय्यबा के एक कमांडर सैफुल्लाह सैफ ने एक वीडियो में कहा है कि हाफिज सईद अब बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमला करने की योजना बना रहा है।
उक्त वीडियो 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के खैरपुर तमीवाली में हुई रैली का बताया जा रहा है। वीडियो में लश्कर कमांडर सैफुल्लाह सैफ साफ बोलते दिख रहा है कि हाफिज सईद चुप नहीं बैठा है, वह बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है। उसने दावा किया कि पूर्वी पाकिस्तान यानी बांग्लादेश में उसके लोग सक्रिय हैं और भारत को जवाब देने के लिए तैयार हैं।
रैली के दौरान सैफुल्लाह ने बताया कि एक सहयोगी को बांग्लादेश भेजा गया है जो वहां स्थानीय युवाओं को जिहाद के नाम पर तैयार कर रहा है और उन्हें आतंक प्रशिक्षण दे रहा है। बांग्लादेश अब एक तरह का लॉन्चपैड बनता जा रहा है, जिसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ साजिशों के लिए किया जा सकता है।
वीडियो में बच्चों की मौजूदगी भी दिखाई देती है। सैफुल्लाह के भाषण के दौरान कई बच्चे भी मौजूद थे, जिससे यह संदेश गया कि कुछ आतंकी संगठन बच्चों को भी बड़ा-छोटा करके अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन बच्चों को जिहादी विचारों की तरफ मोड़ रहे हैं।
सैफुल्लाह ने अपने भाषण में पाकिस्तानी सेना की तारीफ भी की और कहा कि 9-10 मई की रात के बाद पाकिस्तान ने जवाब दिया, जबकि अमेरिका और बांग्लादेश भी कथित तौर पर पाकिस्तान के करीब आ रहे हैं - यह भी उनके दावे का हिस्सा रहा। ये सभी बातें सैफुल्लाह के दावों और एक वायरल वीडियो पर आधारित हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।