×

जैसलमेर: सैन्य अभ्यास में मिसाइल मिसफायर होकर गाँव के पास गिरी, तेज धमाके से फैली दहशत

जैसलमेर में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के पास शनिवार शाम भारतीय वायु सेना के नियमित अभ्यास के दौरान एक मिसाइल टारगेट से भटक कर भादरिया गाँव के नजदीक गिरी। हालाँकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन तेज धमाके से 3000 की आबादी वाले गाँव में दहशत फैल गई। सेना ने मिसाइल के टुकड़े बरामद कर जाँच शुरू कर दी है।

By: Ajay Tiwari

Nov 08, 20257:36 PM

view5

view0

जैसलमेर: सैन्य अभ्यास में मिसाइल मिसफायर होकर गाँव के पास गिरी, तेज धमाके से फैली दहशत

जैसलमेर। स्टार समाचार वेब.

राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारतीय वायु सेना (IAF) के नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान शनिवार शाम एक बड़ी घटना होते-होते बची। पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में दागी गई एक मिसाइल अपने टारगेट से भटक गई और रेंज की वायरिंग के पास स्थित भादरिया गाँव से महज 500 मीटर दूर जा गिरी।

यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे लाठी क्षेत्र में हुई। मिसाइल गिरते ही तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गाँवों में दहशत फैल गई। करीब 3000 की आबादी वाला भादरिया गाँव के लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।

सेना ने टुकड़ों को कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सेना के जवानों ने भादरिया गाँव के पास से मिसाइल के पिछले हिस्से का मलबा बरामद किया। मलबे को पिकअप गाड़ी में लादकर फील्ड फायरिंग रेंज में ले जाया गया, जबकि बाकी के टुकड़ों की तलाश जारी है।

सैन्य सूत्रों के अनुसार, यह भारतीय वायु सेना का एक नियमित अभ्यास था, लेकिन मिसाइल टारगेट से चूक गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले भारतीय नेता, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले भारतीय नेता, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8,931 दिनों तक सरकार के मुखिया रहकर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। जानें उनके गुजरात से दिल्ली तक के सफर और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मायने

Loading...

Mar 22, 20263:44 PM

राज्यसभा: केंद्रीय गृह मंत्री कल सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक करेंगे पेश

राज्यसभा: केंद्रीय गृह मंत्री कल सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक करेंगे पेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक-2026 पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य सीएपीएफ अधिकारियों की भर्ती, प्रतिनियुक्ति और पदोन्नति को विनियमित करना है। इसमें आईजी स्तर पर 50 फीसदी पद आईपीएस से भरने का प्रस्ताव है।

Loading...

Mar 22, 202611:02 AM

विश्व जल दिवस आज: पीएम मोदी ने बताई हर बूंद पानी की अहमियत

विश्व जल दिवस आज: पीएम मोदी ने बताई हर बूंद पानी की अहमियत

आज दुनियाभर में जल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि पृथ्वी के भविष्य को आकार भी देता है।

Loading...

Mar 22, 202610:39 AM

भारत में नहीं बुझेगा चूल्हा! एक और जहाज एलपीजी लेकर पहुंचा मंगलुरु

भारत में नहीं बुझेगा चूल्हा! एक और जहाज एलपीजी लेकर पहुंचा मंगलुरु

मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से हालात खराब है। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग छिड़ी है। इस जंग का सबसे बड़ा असर पड़ा है होर्मुज की खाड़ी पर है। वो पतला समुद्री रास्ता जिससे दुनिया का 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है।

Loading...

Mar 22, 20269:44 AM

भारत रक्षा नेतृत्व में होगा बदलाव: अब बदलेंगे सेना-नौसेना प्रमुख और सीडीएस 

भारत रक्षा नेतृत्व में होगा बदलाव: अब बदलेंगे सेना-नौसेना प्रमुख और सीडीएस 

देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व में अगले तीन महीनों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। इस प्रक्रिया की शुरुआत नए चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति से होगी। मौजूदा सीडीएस जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। सरकार अप्रैल में नए सीडीएस के नाम पर फैसला लेगी।

Loading...

Mar 22, 20269:16 AM