भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा पुलिस को विदेशी मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। विदेशी धरती पर छिपे भारत के दो मोस्ट वांटेड कुख्यात गैंगस्टर्स को हिरासत में लेने के बाद अब इन्हें भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा पुलिस को विदेशी मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लगी है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा पुलिस को विदेशी मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। विदेशी धरती पर छिपे भारत के दो मोस्ट वांटेड कुख्यात गैंगस्टर्स को हिरासत में लेने के बाद अब इन्हें भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जॉर्जिया में गिरफ्तार वेंकटेश गर्ग और अमेरिका में पकड़े गए भानु राणा के खिलाफ लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छापेमारी चल रही थी। दरअसल, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी मिली है। हरियाणा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया से और भानु राणा को अमेरिका से गिरफ्तार किया है। दोनों को जल्द ही भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया से और भानु राणा को अमेरिका से डिपोर्ट किया जाएगा।
भारत के दो दर्जन से बड़े गैंगस्टर देश से बाहर हैं, नए लोगों की भर्ती कर रहे हैं और आपराधिक गिरोह चला रहे हैं। गैंगस्टर विदेशों में बैठकर भारत में अपने सिंडिकेट चला रहे हैं। इनमें गोल्डी बराड़, कपिल सांगवान, अनमोल बिश्नोई, हैरी बॉक्सर, हिमांशु भाऊ जैसे नाम शामिल हैं। ये गैंगस्टर पुर्तगाल, कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड और वअए जैसे देशों में सक्रिय हैं और भारत में अपराध की जड़ें मजबूत कर रहे हैं।
वेंकटेश गर्ग हरियाणा के नारायणगढ़ का रहने वाला है। इसके खिलाफ हत्या, लूट और फिरौती के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वेंकटेश गुरुग्राम में बसपा नेता की हत्या में भी शामिल रहा है। वह फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया और जॉर्जिया को अपना नया ठिकाना बना लिया।
वेंकटेश गर्ग जॉर्जिया से शूटरों की भर्ती कर रहा था। दिल्ली में हाल ही में हुई गोलीबारी में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई। वह सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को पैसे का लालच देकर अपने गैंग में भर्ती कर रहा था। गर्ग कपिल सांगवान के साथ मिलकर एक्सटॉर्शन का सिंडिकेट चला रहा है।
भानु राणा हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। भानु राणा हथियार सप्लाई का नेटवर्क संभालता है। करनाल एसटीएफ ने उसके इशारे पर काम कर रहे दो लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। उसका नेटवर्क हरियाणा, पंजाब और दिल्ली तक फैला हुआ है। राणा लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।