×

गुजरात के विसावदर में आप और कडी में खिला कमल

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सभी सीटों की काउंटिंग लगभग पूरा हो गई है। इसी बीच उपचुनाव का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आया।

By: Arvind Mishra

Jun 23, 20252:49 PM

view15

view0

गुजरात के विसावदर में आप और कडी में खिला कमल

  • विस उपचुनाव: केरल में कांग्रेस और बंगाल में टीएमसी की जीत

  • लुधियाना वेस्ट सीट पर आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा जीते

नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सभी सीटों की काउंटिंग लगभग पूरा हो गई है। इसी बीच उपचुनाव का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आया। चुनाव आयोग के अनुसार, केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्यदान शौकत ने सीपीआईएस के एम स्वराज को 11077 वोटों के अंतर से हरा दिया है, तो गुजरात की कड़ी सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश छाबड़ा को 38 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हरा दिया है, जबकि विसावदर सीट पर आप प्रत्याशी गोपाल इटालिया ने 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव में टीएमसी उम्मीदवार अलीफा अहमद ने भारी अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आशीष घोष को हरा दिया है। चार राज्यों की पांच सीटों के उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके है। वहीं, चुनाव आयोग के अनुसार लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जीत गई है। आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने पहले राउंड से बढ़त बनाए रखी जो आखिरी राउंड तक कायम रही। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के जीवन गुप्ता को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उपचुनाव में आप को 35179 वोट मिले। कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24542 मत मिले। भाजपा के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले। शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण 8203 वोट ही ले पाए। वहीं 793 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

गोपाल की जीत पर आप में जश्न

गुजरात के विसावदर में आप प्रत्याशी गोपाल इटालिया की प्रचंड जीत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मनाना शुरू कर दिया है। गोपाल इटालिया की जश्न पर खुशी जताते हुए आप ने एक्स पर लिखा-गुजरात में भाजपा को बुरी तरह से परास्त करके काम की राजनीति के नायक केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजनीति में शानदार वापसी की है।

नीलांबुर जीत पर प्रियंका गांधी खुश

केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पर वायनाड सांसद खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा-हमने एक टीम के रूप में काम किया। हर एक ने प्रतिबद्धता और एक ही लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया, यही इस सफलता का सबसे महत्वपूर्ण सबक है। आर्यदान शौकत को बधाई, जिनके समर्पण और सेवा ने चमक बिखेरी है और यूडीएफ के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को, जिनके प्रयासों से यह जीत संभव हुई। उन्होंने नीलांबुर के लोगों का आभार जताते हुए धन्यवाद किया है।

केजरीवाल का राज्यसभा जाना तय

पंजाब की लुधियाना वेस्ट आम आदमी पार्टी के पास थी। लुधियाना वेस्ट से आप ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को कैंडिडेट बनाया था। अब अरोड़ा विधायक बन गए हैं तो उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी, जिससे यह सीट खाली हो जाएगी। इधर, कयास लगाए जा रहे हैं कि आप अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत: कुवैत से विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

भारत: कुवैत से विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।

Loading...

Apr 01, 202610:35 AM

भारत: आज से स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण

भारत: आज से स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण

भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।

Loading...

Apr 01, 202610:15 AM

जम्मू-कश्मीर: सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर: सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।

Loading...

Apr 01, 20269:48 AM

बड़ा झटका: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा

बड़ा झटका: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा

आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।

Loading...

Apr 01, 20269:37 AM

राशिफल 01 अप्रैल 2026: मेष से मीन तक जानें अपना भविष्य और लकी उपाय

राशिफल 01 अप्रैल 2026: मेष से मीन तक जानें अपना भविष्य और लकी उपाय

01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?

Loading...

Apr 01, 20261:15 AM