केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 29 साल के महानआर्यमन मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के 68 साल के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि देश में सबसे युवा प्रदेश क्रिकेट संगठन अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 29 साल के महाआर्यमन मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के 68 साल के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि देश में सबसे युवा प्रदेश क्रिकेट संगठन अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहे हैं, जो 26 वर्ष की उम्र में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने थे। संभवत: महाआर्यमन वर्तमान में देश के सबसे युवा प्रदेश क्रिकेट अध्यक्ष हैं। अब तक एमपीसीए के सबसे युवा अध्यक्ष का रिकॉर्ड ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम था, जो 35 वर्ष की आयु में अध्यक्ष बने थे। दरअसल, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा की मंगलवार को होलकर स्टेडियम में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। एमजीएम महाआर्यमन सिंधिया अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। 29 साल के महाआर्यमन एमपीसीए के सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा सुधीर असनानी सचिव, अरुंधति किरकिरे सहसचिव, विनित सेठिया उपाध्यक्ष, संजीव दुआ कोषाध्यक्ष चुने गए। मैनेजिंग कमेटी में संध्या अग्रवाल, प्रसून कनमड़ीकर, राजीव रिसोड़कर और ब्रजेश राणा को चुना गया है।
निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर महाआर्यमन ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुझ पर भरोसा जताया। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन की पिछली कार्यकारिणी ने भी बहुत अच्छा कार्य किया। मेरा प्रयास होगा कि उन्हीं कार्यों को आगे ले जाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाऊ। मेरा निर्विरोध चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन एक परिवार है। भविष्य में ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता होगी।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बेटे महाआर्यमन के साथ खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद रहे। एजीएम के लिए ज्योतिरादित्य और महाआर्यमन सिंधिया सोमवार रात इंदौर पहुंच गए थे। दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे 3 बजे इंदौर से रवाना होंगे।
एमपी क्रिकेट एसोसिएशन पर हमेशा से सिंधिया परिवार का दबदबा रहा है। दादा माधवराव सिंधिया 1982 से 2001 तक एमपी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं, 2004 से 2019 तक ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपीसीए के अध्यक्ष रहे हैं। महारानी उषा रानी के पति सतीश मल्होत्रा लंबे समय तक एमपीसीए के अध्यक्ष पद पर रहे। एमपीसीए सदस्यों के आग्रह पर माधवराव सिंधिया पहली बार एमपीसीए के अध्यक्ष बने। इसके साथ ही वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सदस्य भी बन गए। 1990 में वे बीसीसीआई के अध्यक्ष बने और 1993 तक इस पद पर बने रहे। 2002 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहली बार लोकसभा का उपचुनाव लड़ा था। 2004 में ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपीसीए के अध्यक्ष बनाए गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।