×

मध्यप्रदेश: 5वीं में 95.14 और 8वीं में 93.83 फीसदी बच्चे पास

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है। वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 फीसदी और कक्षा 8वीं का 93.83 फीसदी रहा।

By: Arvind Mishra

Mar 25, 20261:37 PM

view3

view0

मध्यप्रदेश: 5वीं में 95.14 और 8वीं में 93.83 फीसदी बच्चे पास

5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है।

  • 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी: बेटियों ने बाजी मारी
  • पिछले वर्ष से तीन प्रतिशत बेहतर परिणाम दर्ज हुआ
  • दोनों कक्षाओं में नरसिंहपुर जिला निकला सबसे आगे

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है। इस वर्ष दोनों कक्षाओं का परिणाम पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है।  इस बार परिणाम में खास बात यह रही कि सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं सरकारी स्कूलों का रिजल्ट निजी स्कूलों से बेहतर रहा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने भी शहरों की तुलना में अधिक अच्छे अंक प्राप्त किए। दरअसल, वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 फीसदी और कक्षा 8वीं का 93.83 फीसदी रहा। 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं और 94.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, कक्षा 8वीं में 94.98 फीसदी छात्राएं और 92.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। यहां खास बात यह है कि दोनों कक्षाओं में बेटियों का दबदब है।

5वीं-8वीं में नरसिंहपुर जिला टॉप

कक्षा 5वीं में नरसिंहपुर (99.70), बालाघाट (99.30) और डिंडोरी (99.29) शीर्ष स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 8वीं में नरसिंहपुर (99.38), डिंडोरी (98.74) और बालाघाट (98.71) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया।

प्रक्रिया को बनाया आसान

इस बार परीक्षाएं पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थीं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में परिणाम को लेकर खास उत्सुकता बनी हुई थी। इस बार रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने पोर्टल का लिंक दफ कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराया है। छात्र इस कोड को स्कैन कर सीधे रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे।

ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्ट बेहतर रहा

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ये प्रेस कांफ्रेंस ऐसी है जो खुशियां देने वाली है। आज मध्यप्रदेश के लाखों बच्चों को इस रिजल्ट के माध्यम से खुशी मिलने वाली है। इस साल पिछले साल से बेहतर परिणाम आया।  ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्ट शहरी क्षेत्र से बेहतर रहा। वहीं, सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट अच्छा रहा। पहली बार बड़े लेवल पर रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

छात्राओं ने फिर दिखाई बढ़त

पांचवीं में छात्राओं का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। छात्राएं  96.19 फीसदी उत्तीर्ण रहीं। वहीं, छात्र 94.15 फीसदी उत्तीर्ण रहे। इससे साफ है कि प्राथमिक स्तर पर भी बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इसकी परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच हुईं थी, जिसमें सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के छात्र शामिल हुए।

लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। जहां छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.98 फीसदी रहा, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 92.74 फीसदी दर्ज किया गया। यह अंतर स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।  

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल  rskmp.inmpbse.mponline.gov.inmpbse.nic.in और vimarsh.mp.gov.in पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए समग्र आईडी या रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: 5वीं में 95.14 और 8वीं में 93.83 फीसदी बच्चे पास

मध्यप्रदेश: 5वीं में 95.14 और 8वीं में 93.83 फीसदी बच्चे पास

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है। वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 फीसदी और कक्षा 8वीं का 93.83 फीसदी रहा।

Loading...

Mar 25, 20261:37 PM

मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ’ समारोह 

मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ’ समारोह 

मध्यप्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा।

Loading...

Mar 23, 20261:51 PM

GATE COAP 2026 शेड्यूल जारी: IIT रुड़की कराएगा एमटेक एडमिशन, जानें राउंड-वाइज तारीखें

GATE COAP 2026 शेड्यूल जारी: IIT रुड़की कराएगा एमटेक एडमिशन, जानें राउंड-वाइज तारीखें

IIT रुड़की ने GATE COAP 2026 का शेड्यूल और नियम जारी कर दिए हैं। 11 मई से शुरू होंगे एमटेक एडमिशन के राउंड। जानें Retain & Wait नियम और महत्वपूर्ण तारीखें

Loading...

Mar 21, 20265:40 PM

GATE 2026 Result Out: आईआईटी गुवाहाटी ने जारी किया गेट परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

GATE 2026 Result Out: आईआईटी गुवाहाटी ने जारी किया गेट परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आज बड़ा दिन है।

Loading...

Mar 19, 20264:16 PM