इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आज बड़ा दिन है।

नई दिल्ली/गुवाहाटी। स्टार समाचार वेब
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आज बड़ा दिन है। आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 के परिणामों की घोषणा आज, 19 मार्च को आधिकारिक तौर पर कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
बता दें कि GATE 2026 की परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 7, 8, 14 और 15 फरवरी को किया गया था। रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की और फाइनल आंसर-की के आधार पर ही अंतिम परिणाम तैयार किए हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले
लिंक का चयन: होमपेज पर मौजूद 'GATE 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन क्रेडेंशियल्स: अपना एनरोलमेंट आईडी/ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें।
रिजल्ट देखें: सबमिट बटन दबाते ही आपका गेट स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
डाउनलोड और प्रिंट: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
GATE परीक्षा भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IITs, NITs और IISc में M.Tech, M.E. और डायरेक्ट PhD प्रोग्राम में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा, कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSUs) भी भर्ती प्रक्रिया के लिए GATE स्कोर को आधार बनाते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश की राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की तीन बड़ी मांगों को मान लिया है। विवि प्रशासन ने स्टूडेंट यूनियन गठन के बाद 15 दिन में चुनाव कराने का एलान कर दिया है।
मध्यप्रदेश में कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगाम लगाने, गतिविधियों को नियंत्रित करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश लागू किए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश कोचिंग केंद्र (पंजीयन एवं विनियमन) नियम, 2026 का प्रारूप जारी कर दिया है।
ICAI ने CA Inter September 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने AIR 1 हासिल की है। देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत।
मध्यप्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आखिरी मौका आ गया है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल ने एमपी स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह एमबीबीएस और बीडीएस की बची हुई सीटों के लिए अंतिम राउंड है।
रेलवे भर्ती सेल (RRC NWR), जयपुर ने 2,008 एक्ट अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 23 अक्टूबर से rrcjaipur.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानिए योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय की प्रणाली में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत अब अतिथि शिक्षकों को दैनिक (पर डे) के हिसाब से मिलने वाले भुगतान की जगह एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में एक बेहद अहम बदलाव किया है। आगामी वर्ष 17 फरवरी से शुरू होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहे निजी कॉलेजों की मनमानी पर प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने प्रदेश के 571 निजी कॉलेजों को नोटिस जारी कर फीस निर्धारण के लिए जरूरी वित्तीय और प्रशासनिक जानकारियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Bar Council of India ने AIBE XXII परीक्षा के लिए 19 विषयों का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तारीख और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिटेल।