
सुबह 11:30 बजे से आनलाइन देख सकेंगे छात्र
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी होगा। इस बार लाखों छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कर पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से पूरी की गई है। दरअसल, राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। छात्र सुबह 11:30 बजे से अपना रिजल्ट आॅनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे राज्य शिक्षा केन्द्र कार्यालय में शुरू होगी। इसके बाद 11:30 बजे परिणाम पोर्टल पर लाइव कर दिया जाएगा। प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गईं। ये परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुईं। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय विद्यालयों तथा पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने कॉपियों का मूल्यांकन कर अंकों की आनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की।
एमपी बोर्ड में पिछले साल 5वीं कक्षा में 89.28 फीसदी स्टूडेंट्स वहीं कक्षा 8वीं 80.25 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।
एमपी बोर्ड 5th 8th रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in, rskmp.in/result.aspx पर एक्टिवेट किया जायेगा।
मध्य प्रदेश 5, 8 में फेल होने वाले बच्चों के लिए दोबारा सप्लीमेंट्री एग्जाम आयोजित किया जायेगा जिसमें शामिल होकर छात्र पास हो सकेंगे।
राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से इस बार ऑटोमैटिक प्रमोशन सिस्टम खत्म कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों को इस बार फेल भी किया जा सकता है।
5वीं और 8वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।
राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक rskmp.in/result.aspx पर लगा दिया जायेगा। आप सीधे ही इस साइट पर जाकर परिणाम की जांच कर सकेंगे।
खबर अपडेट की जा रही है....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।