मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है। वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 फीसदी और कक्षा 8वीं का 93.83 फीसदी रहा।

5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है। इस वर्ष दोनों कक्षाओं का परिणाम पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है। इस बार परिणाम में खास बात यह रही कि सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं सरकारी स्कूलों का रिजल्ट निजी स्कूलों से बेहतर रहा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने भी शहरों की तुलना में अधिक अच्छे अंक प्राप्त किए। दरअसल, वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 फीसदी और कक्षा 8वीं का 93.83 फीसदी रहा। 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं और 94.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, कक्षा 8वीं में 94.98 फीसदी छात्राएं और 92.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। यहां खास बात यह है कि दोनों कक्षाओं में बेटियों का दबदब है।
5वीं-8वीं में नरसिंहपुर जिला टॉप
कक्षा 5वीं में नरसिंहपुर (99.70), बालाघाट (99.30) और डिंडोरी (99.29) शीर्ष स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 8वीं में नरसिंहपुर (99.38), डिंडोरी (98.74) और बालाघाट (98.71) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया।
प्रक्रिया को बनाया आसान
इस बार परीक्षाएं पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थीं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में परिणाम को लेकर खास उत्सुकता बनी हुई थी। इस बार रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने पोर्टल का लिंक दफ कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराया है। छात्र इस कोड को स्कैन कर सीधे रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे।
ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्ट बेहतर रहा
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ये प्रेस कांफ्रेंस ऐसी है जो खुशियां देने वाली है। आज मध्यप्रदेश के लाखों बच्चों को इस रिजल्ट के माध्यम से खुशी मिलने वाली है। इस साल पिछले साल से बेहतर परिणाम आया। ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्ट शहरी क्षेत्र से बेहतर रहा। वहीं, सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट अच्छा रहा। पहली बार बड़े लेवल पर रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
छात्राओं ने फिर दिखाई बढ़त
पांचवीं में छात्राओं का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। छात्राएं 96.19 फीसदी उत्तीर्ण रहीं। वहीं, छात्र 94.15 फीसदी उत्तीर्ण रहे। इससे साफ है कि प्राथमिक स्तर पर भी बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इसकी परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच हुईं थी, जिसमें सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के छात्र शामिल हुए।
लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। जहां छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.98 फीसदी रहा, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 92.74 फीसदी दर्ज किया गया। यह अंतर स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल rskmp.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in और vimarsh.mp.gov.in पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए समग्र आईडी या रोल नंबर की आवश्यकता होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।