×

मध्यप्रदेश: आईएएस-आईपीएस का होगा तबादला, हटेंगे भोपाल कलेक्टर

मध्यप्रदेश में एक बार फिर सरकार प्रशासनिक सर्जरी करने जा रही है। इस बार जिलों से लेकर मंत्रालय तक बदलाव किया जाएगा। वहीं फील्ड में नहीं जाने वाले अफसरों को लूपलाइन में डालने की भी तैयारी है। सीएम डॉ. मोहन यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जो फील्ड में जाकर काम नहीं करेगा, वो जिलों नहीं मंत्रालय में बैठेगा।

By: Arvind Mishra

Mar 27, 202610:56 AM

view8

view0

मध्यप्रदेश: आईएएस-आईपीएस का होगा तबादला, हटेंगे भोपाल कलेक्टर

इस बार जिलों से लेकर मंत्रालय तक बदलाव किया जाएगा।

  • भोपाल कलेक्टर समेत कई अफसरों का मंत्रालय जाना तय
  • पदोन्नत अधिकारियों के स्थान पर बनाए जाएंगे नए एसपी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश में एक बार फिर सरकार प्रशासनिक सर्जरी करने जा रही है। इस बार जिलों से लेकर मंत्रालय तक बदलाव किया जाएगा। वहीं फील्ड में नहीं जाने वाले अफसरों को लूपलाइन में डालने की भी तैयारी है। सीएम डॉ. मोहन यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जो फील्ड में जाकर काम नहीं करेगा, वो जिलों नहीं मंत्रालय में बैठेगा। दरअसल, प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले प्रस्तावित हैं। भोपाल, शिवपुरी, रीवा, धार, नर्मदापुरम, दमोह सहित कुछ अन्य जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। इसे लेकर तैयारी भी हो चुकी है। नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल के बाद ये तबादले होंगे। 

भोपाल कलेक्टर को मिलेगा सचिव का पद

वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को देखते हुए रोका गया है ताकि बजट के उपयोग और राजस्व प्राप्ति के जो वित्तीय लक्ष्य निर्धारित हैं, वे प्रभावित न हों। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि एक जनवरी को पदोन्नत किया गया है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सचिव पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। उन्हें मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

मंत्रालय में होगा व्यपक बदलाव

वहीं, कुछ अधिकारियों को तीन तो कुछ को दो-ढाई वर्ष एक जगह पर पदस्थ रहते हो चुके हैं। इनकी जगह दूसरे अधिकारी भेजने की तैयारी है। मंत्रालय में भी कुछ अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन संभव है। इनमें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

पदस्थापना में परिवर्तन

उधर, पुलिस मुख्यालय ने भी मैदानी स्तर पर अधिकारियों की पदस्थापना में परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें वे अधिकारी भी शामिल हैं, जो अभी एसपी हैं और उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

डिंडौरी सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे व्यापारियों का वाहन पलटा, 6 घायल, एक की हालत गंभीर

डिंडौरी सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे व्यापारियों का वाहन पलटा, 6 घायल, एक की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में अमरपुर चौकी के पास मालवाहक वाहन पलटने से बड़ा हादसा। साप्ताहिक हाट बाजार जा रहे आधा दर्जन लोग घायल, अमरपुर अस्पताल में इलाज जारी।

Loading...

Mar 27, 20264:28 PM

उज्जैन सड़क हादसा: जहांगीरपुर के पास बारातियों से भरी बस पलटी, 13 महिलाओं सहित 18 घायल

उज्जैन सड़क हादसा: जहांगीरपुर के पास बारातियों से भरी बस पलटी, 13 महिलाओं सहित 18 घायल

उज्जैन के इंगोरिया में इंदौर-खाचरोद बस हादसे का शिकार। ओवरटेक के चक्कर में पलटी बारातियों की बस, 18 घायल यात्रियों में बच्चे और महिलाएं शामिल। पढ़ें पूरी खबर

Loading...

Mar 27, 20264:10 PM

ममता शर्मसार: गर्मी और बिजली कटौती से परेशान मां ने लगाई फांसी, 6 माह की बच्ची की जान लेने का भी किया प्रयास

ममता शर्मसार: गर्मी और बिजली कटौती से परेशान मां ने लगाई फांसी, 6 माह की बच्ची की जान लेने का भी किया प्रयास

गुना के नानाखेड़ी में बिजली बिल विवाद और गर्मी के कारण 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दी। आत्महत्या से पहले 6 माह की बच्ची के मुंह में ठूंसी रुई। अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी।

Loading...

Mar 27, 20263:55 PM

विधायक संजय पाठक केस: हाईकोर्ट में जस्टिस से संपर्क मामले और रज्जाक की याचिका पर टली सुनवाई

विधायक संजय पाठक केस: हाईकोर्ट में जस्टिस से संपर्क मामले और रज्जाक की याचिका पर टली सुनवाई

जबलपुर हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक संजय पाठक के खिलाफ जस्टिस से संपर्क की कोशिश और गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक की याचिकाओं पर सुनवाई की तारीखें बढ़ा दी हैं। जानें क्या है पूरा कानूनी विवाद।

Loading...

Mar 27, 20263:48 PM

पांच साल बाद नगर निगम सतना में फिर 19 करोड़ घाटे का बजट बड़ा

पांच साल बाद नगर निगम सतना में फिर 19 करोड़ घाटे का बजट बड़ा

सतना नगर निगम के 2026-27 बजट को एमआईसी ने मंजूरी दी है, जिसमें 19 करोड़ रुपए के घाटे का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्षों के रुझान को दर्शाता है और दबाव बढ़ाता है।

Loading...

Mar 27, 20263:34 PM