मध्यप्रदेश: धार में ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन घंटे तक फंसा रहा चालक

मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर तड़के तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे कंटेनर में पीछे टैंकर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

By: Arvind Mishra

Feb 22, 202611:00 AM

view6

view0

मध्यप्रदेश: धार में ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन घंटे तक फंसा रहा चालक

गणपति घाट पर देर रात लगभग 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया।

  • रेस्क्यू के बाद पहुंचाया गया अस्पताल
  • गणपति घाट पर तड़के भीषण हादसा

धार। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर तड़के तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे कंटेनर में पीछे टैंकर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। ट्रक इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान गणपति घाट पर आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराया। हादसे के बाद चालक भानु पिता रामप्रसाद ट्रॉले की केबिन में बुरी तरह फंस गया। वह तीन घंटे तक वहीं फंसा रहा। सुबह करीब 7 बजे चालक को बहार निकाला गया। इस दौरान एनएचआई के अधिकारी, 112 पुलिस, टोल एंबुलेंस, कटर मशीन और क्रेन भी मौके पर पहुंच चुकी थी। 

सीट तोड़कर निकाला बाहर

काफी प्रयासों के बावजूद चालक को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली। आखिरकार सीट तोड़कर सन्नी जाट ने साहस दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. रेश्मी सोलंकी द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

चालक के पैर में गंभीर चोट

बताया जा रहा है कि चालक के पैर में गंभीर चोट है। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी और आवश्यकता पड़ने पर रेफर भी किया जा सकता है। फिलहाल चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़िए...

ओडिशा: ट्रक ने वैन को मारी टक्कर... पांच पुलिस जवानों की मौत

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: धार में ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन घंटे तक फंसा रहा चालक

मध्यप्रदेश: धार में ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन घंटे तक फंसा रहा चालक

मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर तड़के तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे कंटेनर में पीछे टैंकर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

Loading...

Feb 22, 202611:00 AM

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में एमपी के कई चेहरों का बढ़ेगा कद, मिलेगा पद

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में एमपी के कई चेहरों का बढ़ेगा कद, मिलेगा पद

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश का कद बढ़ेगा। माना जा रहा है कि इस नए अध्यक्ष की टीम में एमपी का प्रभाव बढ़ना तय है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मिशन-2029 को देखते हुए संगठन की प्रयोगशाला कहे जाने वाले मध्यप्रदेश से कई दिग्गजों को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

Loading...

Feb 22, 202610:29 AM

मध्यप्रदेश: सात जिलों में होगी बारिश... अब फरवरी में ही गर्मी का ‘मार्च’

मध्यप्रदेश: सात जिलों में होगी बारिश... अब फरवरी में ही गर्मी का ‘मार्च’

मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथी बार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को मंडला, डिंडंरी समेत 7 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। दूसरी ओर आज रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

Loading...

Feb 22, 20269:39 AM

दतिया बनेगा विकास और किसान समृद्धि का रोल मॉडल: CM डॉ. यादव ने सेवढ़ा में दी 529 करोड़ की सौगात

दतिया बनेगा विकास और किसान समृद्धि का रोल मॉडल: CM डॉ. यादव ने सेवढ़ा में दी 529 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया के सेवढ़ा में 529 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। रतनगढ़ सिंचाई परियोजना और स्कूलों में मुफ्त दूध वितरण जैसी बड़ी घोषणाएं। जानें दतिया की नई विकास यात्रा।

Loading...

Feb 21, 20267:59 PM

MP Voter List 2026: मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी, कुल 5.39 करोड़ वोटर्स

MP Voter List 2026: मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी, कुल 5.39 करोड़ वोटर्स

मध्यप्रदेश में अंतिम मतदाता सूची 2026 का प्रकाशन हुआ। प्रदेश में कुल 5.39 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने राजनीतिक दलों को सौंपी सूची।

Loading...

Feb 21, 20266:49 PM