मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथी बार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को मंडला, डिंडंरी समेत 7 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। दूसरी ओर आज रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथी बार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को मंडला, डिंडंरी समेत 7 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। दूसरी ओर आज रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, सागर, जबलपुर, धार, इंदौर, खंडवा, रायसेन, रतलाम, उज्जैन समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में आज तेज धूप निकली। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से के छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी का दौर चला। वहीं चंबल अंचल के ग्वालियर में रविवार को मौसम सामान्य रहा। पारे में भी अब ठहराव देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दावा किया जा रहा है कि मार्च- अप्रैल जैसी गर्मी इस साल फरवरी में ही पड़ेगी।
इंदौर में धूप खिली, गर्मी का एहसास
इंदौर में शनिवार सुबह मौसम ठंडा था, लेकिन दिनभर गर्मी रही। तापमान 7 डिग्री उछलकर 31 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। रात को हल्की ठंड का असर रहा और तापमान 2 डिग्री लुढ़क कर 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह हल्की ठंड थी। अब तेज धूप निकल आई है। ठंड का असर लगभग खत्म हो गया है। आज भोपाल में आसमान साफ है। धूप खिली हुई है। 9 बजे तापमान 24 डिग्री है और दक्षिण-पूर्वी दिशा से 4 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज का अधिकतम तापमान 31डिग्रीऔर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है।
फरवरी में तीन बार हो चुकी बारिश
फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीगा। इसका असर 19, 20 और 21 फरवरी को भी रहा। अब चौथी बार बारिश होने के आसार हैं। 23 फरवरी को फिर से बारिश हो सकती है।
उज्जैन में आसमान साफ, धूप खिली
उज्जैन में आज सुबह मौसम पूरी तरह साफ है। इस वक्त तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। धूप खिली हुई है। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ेगा। अधिकतम तापमान लगभग 30 से 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री रह सकता है। बारिश की संभावना ना के बराबर है, यानी आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में गर्मी बढ़ेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार आर्थिक विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए 1 दिसंबर-2026 को 1,500 करोड़ रुपए का बाजार से कर्ज लेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से मिलने वाला यह कर्ज 500-500 करोड़ की तीन समान किस्तों में लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।