×

मध्यप्रदेश: जबलपुर में दो गुट भिड़े... उपद्रव के बाद तीन थानों की पुलिस तैनात

मध्य प्रदेश में जबलपुर में बीती देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। विवाद के बाद इलाके में तीन थानों हनुमानताल, बेलबाग और कोतवाली का पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। विवाद में फायरिंग होने की भी सूचना है।

By: Arvind Mishra

Mar 05, 202610:17 AM

view5

view0

मध्यप्रदेश: जबलपुर में दो गुट भिड़े... उपद्रव के बाद तीन थानों की पुलिस तैनात

देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ।

  • विवाद के बाद पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने
  • हनुमानताल, बेलबाग और कोतवाली थानों की पुलिस की गई तैनात
  • बुधवार रात विवाद के बाद दोनों गुटों ने किया एक-दूसरे पर पथराव
  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को कर रही तलाश

जबलपुर। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश में जबलपुर में बीती देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। विवाद के बाद इलाके में तीन थानों हनुमानताल, बेलबाग और कोतवाली का पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। विवाद में फायरिंग होने की भी सूचना है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है, छोटी ओमती में आयुष औ गब्बू सोनकर समेत कई लोग होली खेलने के बाद अपने घरों के बाहर बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां राकेश खटीक, अंशुल सोनकर और अप्पा सोनकर पहुंचे और विवाद करने लगे। लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो एक आरोपी ने गोली चला दी। विवाद के दौरान आयुष घायल हो गया, इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि भीड़ में से किसी ने गोली भी चलाई है। मौके पर बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली की पुलिस फोर्स मौजूद है। पथराव का वीडियो भी सामने आया है।

एक-दूसरे पर पत्थर फेंके

छोटी ओमती में रहने वाले गब्बू सोनकर ने कहा- हम लोग कदम तलैया के रहने वाले हैं। होली खेलने के बाद रात को बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान अप्पा सोनकर, अंशुल सोनकर और राकेश खटीक मौके पर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए हमारे साथ बैठे आयुष से विवाद करने लगे। हमने आपत्ति जताई तो मारपीट शुरू कर दी। हमने भी बचाव किया। उनमें से किसी ने फायर भी किया। झगड़े में आयुष को चोट आई है।

दोनों गुटों ने नहीं कराई एफआईआर

सीएसपी सोनू कुर्मी का कहना है कि दोनों ही पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। उसी को लेकर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। हालात काबू में हैं। अभी तक दोनों गुटों की ओर से कोई भी एफआईआर नहीं कराई गई है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

एम्स में डॉक्टर ने की आत्महत्या:  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तालब की रिपोर्ट

एम्स में डॉक्टर ने की आत्महत्या:  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तालब की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इमरजेंसी विभाग में तैनात रहीं महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा की आत्महत्या के केस ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है।

Loading...

Mar 05, 20262:38 PM

एमपी: हर आंगन में सुख, शांति-समृद्धि के नए रंग बिखेरता होली का उत्सव

एमपी: हर आंगन में सुख, शांति-समृद्धि के नए रंग बिखेरता होली का उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव-सकारात्मकता और एकता का रंग सदा चटक रहे यही कामना है।

Loading...

Mar 05, 20262:15 PM

मध्यप्रदेश: रंग लाई सीएम की पहल... रेसलर प्रियांशी की सुरक्षित वतन वापसी

मध्यप्रदेश: रंग लाई सीएम की पहल... रेसलर प्रियांशी की सुरक्षित वतन वापसी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है।

Loading...

Mar 05, 20261:03 PM

मध्यप्रदेश: खरगोन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

मध्यप्रदेश: खरगोन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पहला हादसा बिस्टान के पास पिपरखेड़ा में हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं। उन पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Loading...

Mar 05, 202612:20 PM