×

मध्यप्रदेश...रीवा संजय गांधी अस्पताल में लगी आग, जिंदा जला बच्चा

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में स्थित संजय गांधी अस्पताल के आपरेशन थिएटर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में एक नवजात की मौत हो गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के परिजन बाहर की ओर भागने लगे।

By: Arvind Mishra

Dec 15, 202510:56 AM

view14

view0

मध्यप्रदेश...रीवा संजय गांधी अस्पताल में लगी आग, जिंदा जला बच्चा

संजय गांधी अस्पताल के आपरेशन थिएटर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई।

लापरवाही

  • 11 घंटे बाद अधीक्षक बोले- मृत पैदा हुआ था बच्चा
  • डिप्टी सीएम को बच्चे के जलने की नहीं दी जानकारी
  • प्रबंधन ने बच्चे के जलने की बात दिनभर छिपाए रखी  
  • आग लगने से आपरेशन थिएटर में मच गया हड़कंप
  • बच्चे का शव आग से झुलसने की पुष्टि अस्पताल ने की

रीवा। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में स्थित संजय गांधी अस्पताल के आॅपरेशन थिएटर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में एक नवजात की मौत हो गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के परिजन बाहर की ओर भागने लगे। कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और एहतियातन संबंधित वार्ड खाली करवाए गए। दरअसल, रीवा के संजय गांधी अस्पताल के गायनी वार्ड में रविवार दोपहर 1 बजे आग लग गई। आग आॅपरेशन थिएटर में लगी थी। इस घटना में एक नवजात बच्चा जल गया। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इस संवेदनशील घटना को दिनभर छिपाए रखा। परिजनों को उसका शव तक नहीं सौंपा। रात 12 बजे अस्पताल प्रशासन ने नवजात के शव के जलने की पुष्टि की।

अस्पताल अधीक्षक ने डाला पर्दा

वहीं अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा ने बताया कि नवजात बच्चा आॅपरेशन के दौरान मृत पैदा हुआ था। उसी समय ओपीडी क्षेत्र में आग लग गई, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों को सुरक्षित निकालने की प्राथमिकता में आॅपरेशन थिएटर में रखा नवजात का शव वहीं छूट गया, जो आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

आधी रात सच्चाई उजागर

गोविंदगढ़ के गहरा गांव की निवासी कंचन साकेत का आपरेशन किया गया था। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने अपनी लापरवाही छिपाने की कोशिश की और बच्चे के शव को चादर में छिपाकर ले जाया गया। जब मामला सामने आया और उच्च स्तर तक पहुंचा, तब देर रात सच्चाई उजागर हुई।

डिप्टी सीएम बोले- बच्चे की जानकारी नहीं दी  

इधर, डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें केवल आग लगने की सूचना दी थी। नवजात के शव के जलने की जानकारी नहीं दी गई। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि संजय गांधी अस्पताल के पास फायर एनओसी नहीं होने की जानकारी डिप्टी सीएम तक को थी। इसके बावजूद समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही ने अस्पताल प्रबंधन की भूमिका को और संदिग्ध बना दिया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

अस्पतालों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। संजय गांधी अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और गांधी स्मारक अस्पताल इन तीनों के पास फिलहाल फायर एनओसी नहीं है। ये तीनों ही अस्पताल नगर निगम के फायर सेफ्टी मानकों को पूरा नहीं करते हैं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: विधानसभा में पहली बार तीन राज्यों के युवा ‘माननीय’ करेंगे मंथन

मध्यप्रदेश: विधानसभा में पहली बार तीन राज्यों के युवा ‘माननीय’ करेंगे मंथन

देशभर में अपने नवाचारों के लिए चर्चित मध्यप्रदेश विधानसभा एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, राज्य विधानसभा पहली बार युवा विधायकों का सम्मेलन करने जा रही है। खास बात यह है कि सम्मेलन में मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 से ज्यादा विधायक शामिल होंगे।

Loading...

Mar 21, 202611:54 AM

भोपाल: हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं, दस करोड़ भेजो वरना जान से मार दूंगा

भोपाल: हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं, दस करोड़ भेजो वरना जान से मार दूंगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें बदमाश ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेम्बर बताया और एक ज्वेलर से 10 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पैसे न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई है।

Loading...

Mar 21, 202611:10 AM

मध्यप्रदेश: कार में लगी आग, दरवाजा लॉक, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जली

मध्यप्रदेश: कार में लगी आग, दरवाजा लॉक, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जली

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण अग्निकांड में गढ़ाकोटा के मशहूर डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी की कार के अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।

Loading...

Mar 21, 202610:35 AM

मध्यप्रदेश: ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

मध्यप्रदेश: ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद आज यानी शनिवार को प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। भोपाल में गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के बाद शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने 21 मार्च यानी शनिवार को ईद मनाने का एलान किया था। भोपाल के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा हुई।

Loading...

Mar 21, 202610:05 AM

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा जिले में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। समय पर भुगतान न होने पर बिजली कंपनी ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दी, विभागों में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Mar 20, 20264:27 PM