×

मध्यप्रदेश... भिंड में मुठभेड़...10 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बेहट रोड स्थित जमदारा मोड़ पर पुलिस और 10 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाश ने 315 बोर के कट्टे से फायरिंग कर दी।

By: Arvind Mishra

Nov 19, 20251:57 PM

view7

view0

मध्यप्रदेश... भिंड में मुठभेड़...10 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।

  • जवाबी फायरिंग में निखिल के हाथ में लगी गोली
  • भिंड की पुलिस ने बेहट रोड पर रात में की घेराबंदी
  • बदमाश ने रोकने पर कट्टे से पुलिस पर फायर किए

भिंड। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बेहट रोड स्थित जमदारा मोड़ पर पुलिस और 10 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाश ने 315 बोर के कट्टे से फायरिंग कर दी। जहां पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। यह पूरी घटना सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच की है। भिंड एसपी डॉ. असित यादव ने बताया कि  सुबह करीब चार बजे सूचना मिली थी कि ऊमरी-असवार क्षेत्र की लूट की घटनाओं में शामिल बदमाश ग्वालियर से बाइक पर मौ होते हुए लहार की ओर जा रहा है। उसके बाद मौ, बरोही, ऊमरी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बेहट रोड पर घेराबंदी कर दी।

जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

सुबह पांच बजे के करीब पुलिस को एक बाइक सवार युवक आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन बदमाश तुरंत बाइक से उतरा और कट्टे से दो फायर कर दिए। पुलिस ने तत्काल जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली बदमाश के दाहिने हाथ में लग गई। घायल अवस्था में वह सड़क पर गिर पड़ा।

निखिल दौहरे के रूप में पहचान

गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम 22 वर्षीय निखिल पुत्र दीपक दौहरे निवासी मढैयापुरा थाना लहार बताया। निखिल अपने साथियों के साथ ऊमरी, असवार और उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में कई लूट की वारदातों में शामिल रहा है। एसपी ने कहा कि निखिल एक आदतन अपराधी है। लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। घायल बदमाश का उपचार कराया जा रहा है, जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

होली पर सीएम मोहन यादव का तोहफा, मप्र कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा।

होली पर सीएम मोहन यादव का तोहफा, मप्र कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा।

मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों और 4.50 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर। 3% DA बढ़ोतरी के साथ अब मिलेगा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता।

Loading...

Mar 03, 202612:52 PM

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, नौगांव में पारा 35°C के पार; जानें होली पर मौसम का पूर्वानुमान।

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, नौगांव में पारा 35°C के पार; जानें होली पर मौसम का पूर्वानुमान।

मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तापमान में बढ़ोत्तरी। जानें होली पर बारिश की संभावना और मौसम विभाग का लू अलर्ट।

Loading...

Mar 03, 202611:40 AM

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को अपराधी लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Loading...

Mar 02, 20267:04 PM

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

जबलपुर सीबीआई ने रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को मुंगेर से गिरफ्तार किया है। बायोमैट्रिक मिलान न होने पर खुला फर्जीवाड़ा।

Loading...

Mar 02, 20266:53 PM

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान:  रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान: रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती ने नगर जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 2 महामंत्री सहित कई नए चेहरों को जगह मिली है।

Loading...

Mar 02, 20266:43 PM