मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों और 4.50 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर। 3% DA बढ़ोतरी के साथ अब मिलेगा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली के पावन पर्व से ठीक पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 7.50 लाख नियमित कर्मचारी और 4.50 लाख पेंशनर्स सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
अब तक मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था। इस 3 प्रतिशत की ताजा बढ़ोतरी के बाद अब यह बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है, जो केंद्र सरकार द्वारा देय डीए के बराबर है। लंबे समय से कर्मचारी संगठन केंद्र के समान भत्ते की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने अब होली के तोहफे के रूप में स्वीकार कर लिया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता केवल वर्तमान वेतन में ही नहीं जुड़ेगा, बल्कि पिछला बकाया (एरियर्स) भी दिया जाएगा।
भुगतान: बढ़े हुए डीए की एरियर्स राशि मई 2026 से छह समान किस्तों में दी जाएगी।
पेंशनर्स को राहत: कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश के पेंशनर्स को भी इसी दर (58%) से महंगाई राहत (DR) प्रदान की जाएगी।
मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 से लंबित इस मांग के पूरा होने से कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी मांग उठाई कि जुलाई 2025 से फरवरी 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी महंगाई राहत का लाभ देने पर सरकार विचार करे। 8 महीने के लंबे इंतजार के बाद हुई इस घोषणा से मंत्रालय से लेकर जिला स्तर के दफ्तरों तक खुशी की लहर है।
| कर्मचारी श्रेणी | अनुमानित मूल वेतन (Basic Pay) | पुराना DA (55%) | नया DA (58%) | प्रतिमाह शुद्ध लाभ (वृद्धि) |
| चतुर्थ श्रेणी | ₹18,000 | ₹9,900 | ₹10,440 | ₹540 |
| तृतीय श्रेणी | ₹25,000 | ₹13,750 | ₹14,500 | ₹750 |
| द्वितीय श्रेणी | ₹50,000 | ₹27,500 | ₹29,000 | ₹1,500 |
| प्रथम श्रेणी | ₹80,000 | ₹44,000 | ₹46,400 | ₹2,400 |
| वरिष्ठ अधिकारी | ₹1,20,000 | ₹66,000 | ₹69,600 | ₹3,600 |
एरियर्स (Baki): यह केवल मासिक वृद्धि है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, जुलाई 2025 से अब तक का जो एरियर्स है, वह 6 किस्तों में मई से मिलना शुरू होगा।
पेंशनर्स: इसी अनुपात में पेंशनर्स की 'महंगाई राहत' (DR) में भी वृद्धि होगी।
कुल लाभ: कर्मचारी का मूल वेतन जितना अधिक होगा, 3% की यह वृद्धि उतनी ही प्रभावी दिखेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।