मध्य प्रदेश में ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदेश के नर्मदापुरम, ग्वालियर, बुरहानपुर, इटारसी, पिपरिया, रायसेन, राजगढ़ और भोपाल समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी है।

जब बवाल मचा है तो सामाजिक समरसता का राग अलापने लगे।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदेश के नर्मदापुरम, ग्वालियर, बुरहानपुर, इटारसी, पिपरिया, रायसेन, राजगढ़ और भोपाल समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी है। ब्राह्मण समुदाय एफआईआर दर्ज कराने और नौकरी से बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गया है। वहीं मचे बवाल के बीच सरकार ने भी आनन-फानन में आईएएस को नोटिस दिया है। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी विवादित टिप्पणी पर सख्त नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही आईएएस संतोष वर्मा पर सरकार की गाज गिरेगी। यही नहीं, सामान्य प्रशासन विभाग ने टिप्पणी को सिविल सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन माना है।
समाज में फैलाई नफरत
सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस वर्मा को जारी नोटिस में पूछा है कि उनके बयानों के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए, जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और समाज में नफरत फैलाने के बराबर है। वर्मा को सात दिनों के अंदर अपना जवाब पेश करें। जवाब नहीं देने पर जरूरी डिपार्टमेंटल एक्शन लिया जाएगा।
आरक्षण पर अमर्यादित बोल
गौरतलब है कि आईएएस संतोष वर्मा ने रविवार को अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में यह कहा था कि आरक्षण समाप्त हो जाएगा, अगर ब्राह्मण अपनी बेटी दान करें। उनकी इस असभ्य, अमर्यादित टिप्पणी को लेकर प्रदेश भर में उबाल है। कई संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए थानों में आवेदन पत्र दिया है।
और जुबान पर काबू खो बैठे
अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन का वह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें आईएएस संतोष वर्मा आपत्तिजनक बयान देते नजर आ रहे हैं। इसमें वह क्रीमीलेयर के सुझाव को खारिज करते-करते अपनी जुबान पर काबू खो बैठे और सीधे ब्राह्मण समाज की बेटियों पर असभ्य टिप्पणी कर बैठे। जब बवाल मचा है तो सामाजिक समरसता का राग अलापने लगे।
वर्मा का मुंह काला करने पर 51,000 इनाम
ब्राह्मण समाज ही नहीं, कई सवर्ण संगठनों ने उनका मुंह काला करने और सरकार से कार्रवाई की मांग की है। उधर, राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल ने संतोष वर्मा का मुंह काला करने पर 51,000 का इनाम घोषित किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने एमपी नगर थाने में ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।

भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।
भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक SUV में भीषण आग लग गई। ट्रायल के दौरान हुई इस घटना में शोरूम की लापरवाही सामने आई है। अपनी ही जलती कार देख मालिक ने शोरूम में जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह