×

रेपो रेट में कटौती से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछला

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन 5 दिसंबर, शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही ये हरे निशान पर कारोबार करने लगे।

By: Arvind Mishra

Dec 05, 202512:02 PM

view10

view0

रेपो रेट में कटौती से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछला

सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

  • टॉप गेनर- इटरनल, मारुति, कोटक बैंक और एचसीएल टेक
  • बीएसई के टॉप लूजर- रिलायंस, भारती एयरटेल, सन फॉर्मा

मुबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन 5 दिसंबर, शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही ये हरे निशान पर कारोबार करने लगे। दरअसल, शेयर मार्केट मामूली गिरावट से उबर चुका है। 10.52 बजे बीएसई सेंसेक्स 314.98 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 85,580.30 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 90.30 अंक यानी 0.35 प्रतिशत तेजी के साथ 26,124.05 अंक पर आ गया।

रेपो रेट में कटौती से हरियाली

आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। इससे शेयर बाजार में तेजी आई है। सुबह बीएसई सेंसेक्स 136.57 अंक यानी 0.16 फीसदी तेजी के साथ 85,401.89 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 51.70 अंक यानी 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,085.45 अंक पर था।

गिरावट से खुला बाजार

शेयर मार्केट मामूली गिरावट के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 71.06 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 85,194.26 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 4.75 अंक यानी 0.02 फीसदी गिरावट के साथ 26,029 अंक पर खुला।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

कोरिया का कोस्पी 0.62 फीसदी ऊपर 4,053 पर है। जबकि, जापान का निक्केई 1.10 प्रतिशत नीचे 50,465 पर और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग 0.50 फीसदी नीचे 25,805 पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार में डाउ जोन्स 0.067 फीसदी नीचे 47,851 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.22 प्रतिशत ऊपर 23,505 पर और एसएंडपी 500 0.11 प्रतिशत ऊपर 6,857 पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें...

सस्ते होंगे कर्ज... घटेगी ईएमआई... रेपो रेट में की 25 फीसदी कटौती

COMMENTS (0)

RELATED POST

इजरायल-ईरान जंग से भारतीय बाजार में भगदड़, सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश

इजरायल-ईरान जंग से भारतीय बाजार में भगदड़, सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 2743 अंक या 3.38 फसीदी टूटकर 78543 पर खुला, जबकि निफ्टी 519 अंक या 2.06 फीसदी गिरकर 24659 अंक पर खुला। बैंक निफ्टी में 1300 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही।

Loading...

Mar 02, 20269:41 AM

होली पर झटका...सिलेंडर के बढ़े दाम... अब बिना सिम नहीं चलेगा वॉट्सऐप

होली पर झटका...सिलेंडर के बढ़े दाम... अब बिना सिम नहीं चलेगा वॉट्सऐप

आज यानी 1 मार्च 2026 से कई महत्वपूर्ण बदलाव हो गए हैं। इसका सीधा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। वहीं हवाई सफर महंगा हो गया है।  इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे।

Loading...

Mar 01, 202610:03 AM

मार्च में छुट्टियों की भरमार... होली, रामनवमी, ईद-उल-फितर बंद रहेंगे बैंक

मार्च में छुट्टियों की भरमार... होली, रामनवमी, ईद-उल-फितर बंद रहेंगे बैंक

कल यानी रविवार से मार्च महीने के शुरुआत हो जाएगी। पहले सप्ताह देशभर में त्योहारों की धूम के बीच बैंक ग्राहकों को अपनी शाखा से जुड़ी जरूरतों की पहले से योजना बनानी होगी। विभिन्न राज्यों में त्योहारों, क्षेत्रीय अवकाश और नियमित शनिवार की छुट्टियों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

Loading...

Feb 28, 20262:44 PM

Gold Price Today 27 Feb 2026: सोना हुआ महंगा, चांदी में ₹7100 की भारी तेजी; जानें लेटेस्ट रेट्स

Gold Price Today 27 Feb 2026: सोना हुआ महंगा, चांदी में ₹7100 की भारी तेजी; जानें लेटेस्ट रेट्स

27 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल। MCX पर सोना ₹1.60 लाख के पार। जानें प्रमुख शहरों में 22K और 24K गोल्ड का ताजा भाव और निवेश सलाह।

Loading...

Feb 27, 20261:15 PM

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी के टूटने से निवेशकों को 3 लाख करोड़ का घाटा हुआ। पढ़ें बाजार गिरने की 4 बड़ी वजहें।

Loading...

Feb 27, 20261:08 PM