×

मथुरा... कार के उड़े परखच्चे, छह लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार से जा रही एक ईको कार अचानक एक ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसके अगले हिस्से की हालत पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

By: Arvind Mishra

Jul 19, 202510:23 AM

view9

view0

मथुरा... कार के उड़े परखच्चे, छह लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, सड़क पर लगा लाशों का ढेर 
मथुरा। स्टार समाचार वेब

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार से जा रही एक ईको कार अचानक एक ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसके अगले हिस्से की हालत पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के पिता और उनके दो बेटे भी शामिल हैं। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के समय कार दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी। दरअसल, मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइक स्टोन 140 पर करीब तीन बजे इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ईको गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।  

नोएडा से आगरा आ रहे थे सभी

ईको कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। कार में सवार धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासोनी आगरा, दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर पुत्रगण विश्वनाथ सिंह निवासीगण ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश आदि लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर निवासीगण हलालपुर थाना बासोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गई।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मृत लोगों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी दो दर्जन घायल

बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 131 पर बस चालक के सो जाने से बस पलट गई। बस में सवार 29 सवारियां घायल हैं, कुछ के  हल्की फुल्की चोट आई हैं। तीन लोग गंभीर घायल हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे पर समय करीब 3.30 बजे बस जो दिल्ली से मध्य प्रदेश भिंड के लिए जा रही थी। रास्ते में यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की तरफ माइलस्टोन 131 किलोमीटर पर पलट गई।  जिसमें 60 से 65 यात्री बैठे हुए थे। बस में बैठे चर लोग अक्षय, पूजा पुत्री रामवृक्ष,  मोनू रावत पुत्र मुंशी रावत, राहुल रावत पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

मालदीव... पहला देश,  जिसने धूम्रपान पर लगाया प्रतिबंध

1

0

मालदीव... पहला देश,  जिसने धूम्रपान पर लगाया प्रतिबंध

मालदीव दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने पूरी एक पीढ़ी पर धूम्रपान प्रतिबंध यानी स्मोकिंग बैन लागू कर दिया है। इस्लामिक देश में अब जेन-जी सिगरेट या किसी भी तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं कर पाएंगे।

Loading...

Nov 03, 20252:02 PM

आवारा कुत्ता केस... सुप्रीम कोर्ट में हाजिर हुए सभी राज्यों के मुख्य सचिव

1

0

आवारा कुत्ता केस... सुप्रीम कोर्ट में हाजिर हुए सभी राज्यों के मुख्य सचिव

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के केस पर सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने कहा- हम सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम के लिए निर्देश जारी करेंगे।  इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने से भी राहत दे दी।

Loading...

Nov 03, 20251:18 PM

ध्वजारोहण... अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा भी रहेगी अभेद

1

0

ध्वजारोहण... अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा भी रहेगी अभेद

दुर्गापूजा, दीपोत्सव, अक्षय नवमी, परिक्रमा आदि धार्मिक आयोजनों निपटाने के बाद पुलिस थोड़ी चिंतामुक्त हुई है। अब 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह को सकुशल निपटाना चुनौतीपूर्ण है, जिसकी रिहर्सल शुरू कर दी गई है।

Loading...

Nov 03, 202511:49 AM

अनिल अंबानी समूह की 3,084 करोड़ की 40 संपत्तियां कुर्क 

1

0

अनिल अंबानी समूह की 3,084 करोड़ की 40 संपत्तियां कुर्क 

ईडी ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 40 से ज्यादा संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। जिसमें अनिल अंबानी का पाली हिल वाला घर भी है। कुर्क संपत्ति कीमत 3,084 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग केस में लिया गया है, जिसमें यस बैंक से लिए लोन का फंड डायवर्जन का केस शामिल है।

Loading...

Nov 03, 202511:18 AM

तेलंगाना... बस-डंपर की टक्कर... 24 लोगों की मौत

1

0

तेलंगाना... बस-डंपर की टक्कर... 24 लोगों की मौत

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और डंपर में टक्कर हुई, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई।  हादसे में आठ लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Loading...

Nov 03, 202510:07 AM