मालदीव दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने पूरी एक पीढ़ी पर धूम्रपान प्रतिबंध यानी स्मोकिंग बैन लागू कर दिया है। इस्लामिक देश में अब जेन-जी सिगरेट या किसी भी तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं कर पाएंगे।

देश में अब जेन-जी सिगरेट या किसी भी तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं कर पाएंगे।
नई दिल्ल। स्टार समाचार वेब
मालदीव दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने पूरी एक पीढ़ी पर धूम्रपान प्रतिबंध यानी स्मोकिंग बैन लागू कर दिया है। इस्लामिक देश में अब जेन-जी सिगरेट या किसी भी तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं कर पाएंगे। नए प्रतिबंधों के तहत 1 जनवरी 2007 के बाद जन्मे किसी भी व्यक्ति के लिए धूम्रपान करना, तंबाकू खरीदना या बेचना अब गैरकानूनी होगा। मालदीव के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह नागरिकों की सुरक्षा और तंबाकू-मुक्त पीढ़ी को बढ़ावा देने की कोशिशों का हिस्सा है।
प्रतिबंध हो गया लागू
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-यह कदम मालदीव को दुनिया का पहला देश बनाता है जिसने राष्ट्रीय स्तर पर पीढ़ीगत तंबाकू प्रतिबंध लागू किया है। इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इस पहल की शुरुआत की थी जिसके बाद स्मोकिंग पर 1 नवंबर से यह प्रतिबंध लागू कर दिया गया।
बिक्री से पहले जान लें उम्र
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- नए प्रावधान के तहत, 1 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मे व्यक्तियों को मालदीव में तंबाकू उत्पादों की खरीद, उपयोग या बिक्री से प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध तंबाकू के सभी रूपों पर लागू होता है, और खुदरा विक्रेताओं के लिए यह अनिवार्य है कि वे बिक्री से पहले खरीदार की उम्र वेरिफाइ करें।
पर्यटकों पर भी लागू होगा नियम
यह नियम मालदीव आने वाले पर्यटकों पर भी लागू होगा। मालदीव एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि देश में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और वेपिंग प्रोडक्ट्स के आयात, बिक्री, वितरण, स्वामित्व और इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध जारी रहेगा। यह नियम सभी आयु वर्ग के लोगों पर समान रूप से लागू होगा।
2.84 लाख लगेगा जुर्माना
मालदीव में किसी नाबालिग को तंबाकू प्रोडक्ट्स बेचने पर 50,000 रूफिया (लगभग 2 लाख 84 हजार रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, अगर कोई वेपिंग डिवाइस का इस्तेमाल करता है तो उसे 5,000 रूफिया (लगभग 28 हजार 412 रुपए) का जुर्माना देना होगा।
ब्रिटेन भी कर रहा बैन की तैयारी
इसी तरह का पीढ़ीगत प्रतिबंध ब्रिटेन में भी प्रस्तावित है। हालांकि, यह अभी विधायी प्रक्रिया में है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी ऐसा ही एक कदम उठाया था और वो ऐसा करने वाला पहला देश बन गया था। हालांकि, न्यूजीलैंड ने स्मोकिंग बैन लागू करने के एक साल से भी कम समय में नवंबर 2023 में इसे वापस ले लिया था।
हर साल 70 लाख लोगों की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, धूम्रपान हर साल दुनिया भर में 70 लाख से अधिक लोगों की जान लेता है। 2021 तक किए गए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार, मालदीव की 15 से 69 साल की आबादी में से एक-चौथाई से अधिक लोग तंबाकू का सेवन करते थे और 13 से 15 साल के किशोरों में यह दर लगभग दोगुनी थी।

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह