जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली की अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश देते हुए कहा-प्रथम दृष्टया यह परिवार एक क्रिमिनल एंटरप्राइज की तरह काम कर रहा था।
श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के आयोजन में अब गिनती के दिन बचे हैं। राममंदिर ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त मात्र आधे घंटे का है। ध्वज फहराने का श्रेष्ठ मुहूर्त 25 नवंबर को दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक है। पीएम नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीराम मंदिर के साथ साथ अन्य मंदिरों में ध्वज फहराएंगे।
मालदीव दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने पूरी एक पीढ़ी पर धूम्रपान प्रतिबंध यानी स्मोकिंग बैन लागू कर दिया है। इस्लामिक देश में अब जेन-जी सिगरेट या किसी भी तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं कर पाएंगे।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मेघालय की कोर्ट ने पत्नी सोनम रघुवंशी, बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा समेत 5 आरोपियों पर हत्या, सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश के तहत आरोप तय किए। 790 पेज की चार्जशीट के आधार पर कोर्ट ने शुरू की कार्रवाई।
बिहार में विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच, आईआरसीटीसी घोटाला केस में अदालत ने लालू यादव पर आरोप तय किए। लालू के अलावा राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ भी धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप तय किए गए। अदालत का यह निर्णय चुनाव पर बड़ा असर डालेगा।
अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर पीएम नरेंद्र मोदी केसरिया धर्म ध्वज फहराएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट इस ऐतिहासिक क्षण की तैयारी में जुटा है। ध्वज स्तंभ की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। यह ध्वजारोहण राम मंदिर के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दशहरे के बाद प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी, आईजी और कमिश्नरों के साथ एक कॉन्फ्रेंस करेंगे। मोहन सरकार में यह पहली कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आईजी कॉन्फ्रेंस होगी। मुख्य सचिव के कार्यकाल के विस्तार के बाद होने वाली इस कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में आगामी तीन सालों की कार्ययोजना पर सरकार का फोकस रहेगा।
मरीज अब दवाओं की कीमतों के संबंध में पारदर्शिता देख पाएंगे और उन्हें बार-बार अनावश्यक खर्च से बचाया जा सकेगा। सरकार का यह कदम स्वास्थ्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने और आम जनता की वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का शिखर सम्मेलन सितंबर-2025 में न्यूयॉर्क में आयोजित होने जा रहा है। इस मंच पर दुनिया के शीर्ष नेता एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एजेंडा तय करेंगे। वहीं दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में काम करने वाली युवती सुमन निषाद ने मंगलवार को तीसरी मंज़िल पर स्थित बाथरूम में पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पिस्टल का लाइसेंस पूर्व विधायक की पत्नी के नाम पर है। युवती का नवंबर में विवाह तय था। घटना के बाद एफएसएल और पुलिस टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। हर पहलू की जांच जारी है।






















