चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में काम करने वाली युवती सुमन निषाद ने मंगलवार को तीसरी मंज़िल पर स्थित बाथरूम में पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पिस्टल का लाइसेंस पूर्व विधायक की पत्नी के नाम पर है। युवती का नवंबर में विवाह तय था। घटना के बाद एफएसएल और पुलिस टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। हर पहलू की जांच जारी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कांग्रेस के दिग्गज नेता चित्रकूट विधानसभा के पूर्व विधायक के घर में काम करने वाली युवती ने पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जिस पिस्टल से युवती ने स्वयं को गोली मारी है, उस पिस्टल का लाइसेंस पूर्व विधायक की पत्नी के नाम पर है। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम के द्वारा घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य संकलन किया गया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सुमन निषाद पुत्री स्व. अर्जुन प्रसाद निषाद 24 वर्ष निवासी कटरा थाना कर्वी कोतवाली चित्रकूट यूपी का परिवार पिछले दो दशक से चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर पर काम करता है। मंगलवार की सुबह दस बजे सुमन अपनी मां और भाभी के साथ पूर्व विधायक श्री चतुर्वेदी के घर काम करने पहुंची।
तीसरी मंजिल पर जाकर कनपटी पर मारी गोली
पूर्व विधायक के चित्रकूट थानांतर्गत घर में आने के बाद सुमन ने मां और भाभी के साथ मिलकर झाडू-पोंछा करने के उपरांत भोजन किया। दोपहर के वक्त सुमन अपनी मां व भाभी के साथ पूर्व विधायक चतुर्वेदी के पिता और पत्नी के पास बैठी हुई थी। दोपहर तीन बजे के करीब सुमन ने अपनी मां से कहा कि वह बाथरूम जा रही है, मां के पास से उठकर सुमन तीसरी मंजिल में बनी बाथरूम में जाकर पिस्टल से दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली।
गोली चलने की आवाज सुनते ही पूर्व विधायक के परिवार के सदस्य व अन्य लोग तीसरी मंजिल स्थित बाथरूम पहुंचे जहां पर सुमन खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पूर्व विधायक श्री चतुर्वेदी के द्वारा अपने सहयोगियों की मदद से सुमन को आनन- फानन इलाज के लिए जानकीकुंड अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवती के द्वारा गोली मारकर खुदकुशी किए जाने की सूचना लगते ही एसडीओपी चित्रकूट राजेश बंजारे, थाना प्रभारी चित्रकूट डीआर शर्मा, एफएसएल अधिकारी डा. महेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल की जांच करने पहुंचे।
तय हो चुका था विवाह
पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी करने वाली सुमन का पिता अर्जुन प्रसाद पूर्व विधायक श्री चतुर्वेदी के यहां वर्षों पूर्व काम करता था, काम करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया था। इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सुमन को लेकर उसकी मां पूर्व विधायक के घर में काम कर अपनी आजीविका चला रही थी। सुमन की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी का विवाह तय हो चुका था। नवम्बर में विवाह होना था। शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि घर में काम करने के दौरान सुमन ने पूर्व विधायक के घर में रखी पिस्टल चुराई फिर बाथरूम में जाकर स्वंय को गोली मार ली।
इनका कहना है...
पूर्व विधायक के घर में युवती ने पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। युवती का विवाह तय हो चुका था, शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि युवती फोन पर बातें करती थी जिसे लेकर उसकी मां उसे डांटा करती थी। पिस्टल का लाइसेंस पूर्व विधायक की पत्नी के नाम पर है, मर्ग कायम कर घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जा रही है।
आशुतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सतना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।