×

पुरुष हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप कल से , जानिए किस ग्रुप में कौन-सी टीम?

डिवीजन 'ए' में देश की 12 सर्वश्रेष्ठ जूनियर पुरुष टीमें शामिल हैं, जिनमें डिफेंडिंग चैंपियन हॉकी पंजाब, रनर-अप हॉकी उत्तर प्रदेश और तीसरे स्थान पर रही हॉकी हरियाणा हैं।

By: Prafull tiwari

Aug 11, 20255:35 PM

view18

view0

पुरुष हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप कल से , जानिए किस ग्रुप में कौन-सी टीम?

नई दिल्ली। 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 मंगलवार से पंजाब के जालंधर में शुरू होगी। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त तक चलेगा। इसमें नया डिवीजन-आधारित फॉर्मेट अपनाया जाएगा, जिसे इस साल की शुरुआत में सीनियर, सब-जूनियर पुरुष, महिला और जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहले ही लागू किया जा चुका है। 

इसमें 30 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इन टीमों को डिवीजन 'ए', डिवीजन 'बी' और डिवीजन 'सी' में बांटा गया है, जिसमें प्रमोशन और रेलिगेशन का नियम प्रतियोगिता में रोमांच और बढ़ा देगा।  डिवीजन 'ए' की टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, जबकि डिवीजन 'बी' और 'सी' की शीर्ष दो टीमें अगले स्तर में प्रमोट होंगी। डिवीजन 'ए' और 'बी' की सबसे नीचे रहने वाली दो टीमें 2026 के लिए अगले डिवीजन में रेलिगेट हो जाएंगी।

डिवीजन 'ए' में देश की 12 सर्वश्रेष्ठ जूनियर पुरुष टीमें शामिल हैं, जिनमें डिफेंडिंग चैंपियन हॉकी पंजाब, रनर-अप हॉकी उत्तर प्रदेश और तीसरे स्थान पर रही हॉकी हरियाणा हैं।  पूल मैच 16 अगस्त से शुरू होंगे, जिसके बाद क्वार्टर-फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 20 से 23 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। 

पूल ए: हॉकी पंजाब, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु।

पूल बी: उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी झारखंड और हॉकी महाराष्ट्र।

पूल सी: हॉकी हरियाणा, मणिपुर हॉकी, दादरा एंड नगर हवेली एंड दमन एंड दीव हॉकी।

पूल डी: हॉकी कर्नाटक, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हॉकी आंध्र प्रदेश।

डिवीजन 'बी' में सिर्फ लीग मैच होंगे, जिसमें शीर्ष दो रैंक वाली टीमों को डिवीजन 'ए' में पदोन्नत किया जाएगा। अंतिम दो को डिवीजन 'सी' में रेलीगेट किया जाएगा। यह मुकाबले 12 से 16 अगस्त तक चलेंगे। 

पूल ए: हॉकी मिजोरम, हॉकी हिमाचल, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी जम्मू एंड कश्मीर और हॉकी अरुणाचल।

पूल बी: हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार, दिल्ली, हॉकी उत्तराखंड, हॉकी बंगाल और असम हॉकी।

डिवीजन 'सी' भी लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें टीमों को चार-चार टीमों के दो पूल में बांटा गया है। शीर्ष दो रैंक वाली टीमों को डिवीजन 'बी' में पदोन्नत किया जाएगा। मैच 12 से 15 अगस्त तक चलेंगे।

पूल ए: केरल हॉकी, पुडुचेरी हॉकी, तेलंगाना हॉकी और त्रिपुरा हॉकी।

पूल बी: छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी राजस्थान, हॉकी गुजरात और गोवा हॉकी।

तीनों डिवीजन में टीमों को जीत पर 3 अंक, ड्रॉ पर 1 अंक और हार पर 0 अंक मिलेंगे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Year Ender 2025 Cricket: विराट का 53वां शतक और वैभव का 'तूफान', साल 2025 के 10 अविस्मरणीय रिकॉर्ड्स

Year Ender 2025 Cricket: विराट का 53वां शतक और वैभव का 'तूफान', साल 2025 के 10 अविस्मरणीय रिकॉर्ड्स

साल 2025 क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा साल रहा। विराट कोहली का ऐतिहासिक 53वां शतक, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल शतक और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत। पढ़ें टॉप 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Loading...

Dec 26, 20255:42 PM

 ईशान किशन...विजय हजारे ट्रॉफी में धमाका... 33 बॉल में तूफानी शतक

 ईशान किशन...विजय हजारे ट्रॉफी में धमाका... 33 बॉल में तूफानी शतक

विजय हजारे ट्रॉफी में उतरते ही ईशान किशन ने धमाका कर दिया। मजबूत प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक के खिलाफ अहमदाबाद में उन्होंने जमकर रन बरसाए। झारखंड की पारी 50 ओवरों में 412 रन तक कैसे पहुंची, इसका जवाब सिर्फ आंकड़ों में नहीं, ईशान किशन की 39 गेंदों में 125 रनों की तूफानी पारी में छुपा है।

Loading...

Dec 24, 20252:08 PM

वैभव का एक और कमाल... रांची में 84 गेंदों में 190 रन, 15 छक्के, 16 चौके 

वैभव का एक और कमाल... रांची में 84 गेंदों में 190 रन, 15 छक्के, 16 चौके 

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में बल्ला न चला पाने का मलाल लिए रांची में उतरे वैभव ने 190 रनों की झन्नाटेदार पारी खेली। बुधवार को जेएससीए ओवल ग्राउंड रांची में टॉस जीतकर बिहार ने बल्लेबाजी चुनी और शुरुआत से ही साफ कर दिया कि इरादा बड़ा है, लेकिन जो हुआ, वह इरादे से कहीं आगे चला गया।

Loading...

Dec 24, 202511:50 AM

पीएम मोदी से मिले नीरज चोपड़ा, खेल और भविष्य की योजनाओं पर हुई बात

पीएम मोदी से मिले नीरज चोपड़ा, खेल और भविष्य की योजनाओं पर हुई बात

जैवलिन थ्रो के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने नए साल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान खेल समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। पत्नी हिमानी मोर भी रहीं मौजूद।

Loading...

Dec 23, 20254:51 PM

U-19 Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर दूसरी बार जीता खिताब

U-19 Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर दूसरी बार जीता खिताब

अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर खिताब जीता। समीर मिन्हास के शतक और शानदार गेंदबाजी से मिली ऐतिहासिक जीत।

Loading...

Dec 21, 20256:37 PM