पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में बल्ला न चला पाने का मलाल लिए रांची में उतरे वैभव ने 190 रनों की झन्नाटेदार पारी खेली। बुधवार को जेएससीए ओवल ग्राउंड रांची में टॉस जीतकर बिहार ने बल्लेबाजी चुनी और शुरुआत से ही साफ कर दिया कि इरादा बड़ा है, लेकिन जो हुआ, वह इरादे से कहीं आगे चला गया।

रांची में उतरे वैभव ने 190 रनों की झन्नाटेदार पारी खेली।
रांची। स्टार समाचार वेब
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार की पारी महज स्कोरकार्ड की कहानी नहीं थी, बल्कि एक 14 साल के बल्लेबाज की एक और बड़ी कहानी रही। इस रन-तूफान के ठीक बीच खड़ा था एक नाम, जो अब घरेलू क्रिकेट में अपने चरम पर छा गया है और यह है वैभव सूर्यवंशी। अंडर-19 एशिया कप में उम्मीद के अनुरूप पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में बल्ला न चला पाने का मलाल लिए रांची में उतरे वैभव ने 190 रनों की झन्नाटेदार पारी खेली। बुधवार को जेएससीए ओवल ग्राउंड रांची में टॉस जीतकर बिहार ने बल्लेबाजी चुनी और शुरुआत से ही साफ कर दिया कि इरादा बड़ा है, लेकिन जो हुआ, वह इरादे से कहीं आगे चला गया। वैभव की पारी देखिए- 84 गेंदों में 190 रन, 15 छक्के, 16 चौके और 226.19 का स्ट्राइक रेट- यह लिस्ट-ए क्रिकेट की नहीं, मानो टी-20 की रफ्तार में लिखी गई कहानी थी। खबर लिखे जाने तक बिहार ने 50 ओवरों के इस मैच में 282-2 (30 ओवर) का स्कोर खड़ा कर दिया था।
बैकफुट पर अरुणााचल
मंगल महरौर (33 रन, 43 गेंद) के साथ वैभव ने पारी की नींव रखी। विकेट गिरने तक स्कोर आगे बढ़ रहा था, लेकिन उसके बाद वैभव ने गियर बदला। कवर-ड्राइव से लेकर पुल और लॉन्ग-आॅन के ऊपर से उड़ते छक्के- हर शॉट में आत्मविश्वास झलक रहा था। 36 गेंदों में शतक- 10 चौके और 8 छक्के...अरुणाचल का गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह बैकफुट पर चला गया।
दोहरे शतक से चूक गए वैभव
मिबोम मोसू, टीएनआर मोहित और तेची नेरी किसी के पास वैभव का जवाब नहीं था। इसके बाद वैभव ने 59 गेंदों में 150 रन (14 ७ 4, 13 ७ 6) पूरे किए। आखिरकार नेरी को वैभव का विकेट मिला, लेकिन तब तक बिहार के इस स्टार ने अपना काम कर दिया था। हालंकि वह दोहरे शतक से चूक गए।
आंकड़ों में टैलेंट
वैभव सूर्यवंशी का नाम पिछले कुछ समय से चर्चा में रहा है। कम उम्र, तेज उभार, आईपीएल की चमक और उससे जुड़े सवाल। अंडर-19 स्तर पर भी उनसे बड़ी उम्मीदें जोड़ी गईं, लेकिन अरुणाचल के खिलाफ यह पारी बताती है कि टैलेंट जब आंकड़ों में उतरता है, तो बहस अपने-आप शांत हो जाती है। यह पारी सिर्फ शॉट्स की नहीं, टेम्परामेंट की भी कहानी थी।
प्लेट ग्रुप, लेकिन संदेश मेन टेबल का
कागज पर यह प्लेट ग्रुप का मुकाबला था, पर असर उससे बड़ा। लिस्ट-ए क्रिकेट में ऐसी पारी सेलेक्टर्स और एनालिस्ट्स की नोटबुक में जगह बनाती है। 55 गेंदों में 148 रन- यह सिर्फ एक दिन का खेल नहीं, भविष्य की झलक है। बिहार बनाम अरुणाचल के इस मुकाबले में स्कोरबोर्ड ने जो लिखा, वह साफ है-वैभव सूर्यवंशी सिर्फ टॉकिंग पॉइंट नहीं, परफॉर्मिंग पॉइंट हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।