पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में गया का नाम गयाजी करने पर बिहार सरकार का अभिनंदन किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया। राजद और उनके साथी बिहारियों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं। उनके सुख दुख मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कहा था कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों से इतनी नफरत, बर्दाश्त नहीं है। वी पीएम ने संबोधन के दौरान सियासी संदेश देते हुए कहा-संविधान हर जनप्रतिनिधि से ईमानदारी और पारदर्शिता की उम्मीद करता है। हम संविधान की मर्यादा को तार-तार होते नहीं देख सकते, इसीलिए एनडीए सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐसा कानून लेकर आई है जिसके दायरे में देश का प्रधानमंत्री भी है। इस कानून में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। कानून बन जाएगा तो पीएम हो या सीएम या कोई भी मंत्री, गिरफ्तारी के 30 दिन के अंदर जमानत लेनी होगी नहीं तो 31वें दिन कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।
पीएम मोदी ने कहा- इस धरती पर लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता है। जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया था। मैंने बिहार की इसी धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है। बिहार की धरती से लिया गया वो संकल्प पूरा हो चुका है। आपको याद होगा, उधर से पाकिस्तान हम पर ड्रोन हमले कर रहा था, मिसाइलें दाग रहा था और इधर भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई। साथियों आॅपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है। अब भारत में आतंकवादी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यूं ना छिप जाए, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेंगी।
देश में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। बिहार के सीमावर्ती जिलों में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। एनडीए सरकार ने तय किया है कि देश का भविष्य घुसपैठियों को नहीं तय करने देंगे। जिन सुविधाओं पर भारतीयों का अधिकार है उस पर डाका नहीं डालने देंगे। बहुत जल्द ये मिशन अपना काम शुरू करेगा। हम हर घुसपैठिये को देश से बाहर करके ही रहेंगे। देश के भीतर बैठे घुसपैठियों के समर्थकों से सावधान रहें। ये आपका हक घुसपैठियों को देना चाहते हैं।
पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा- हमने सिर्फ घर की चार दीवारें नहीं दी, बल्कि घरों के साथ गरीब को उसका स्वाभिमान दिया है. इन घरों में बिजली, पानी, शौचालय और गैस कनेक्शन की सुविधाएं भी दी हैं. यानि गरीब परिवारों की भी सुरक्षा, सुविधा और सम्मान से जीने की गारंटी मिली है। आज बिहार के मगध क्षेत्र के 16 हजार परिवारों को पक्का घर दिया है। यानि इस बार इन परिवारों में दीवाली और छठ पूजा की रौनक और ज्यादा होगी।
बिहार चंद्रगुप्त-चाणक्य की धरा
पीएम ने कहा कि जो अब भी पीएम आवास योजना से छूट गए हैं, उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हर गरीब को अपना पक्का घर नहीं मिल जाता है। बिहार चंद्रगुप्त और चाणक्य की धरती है। जब-जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हुआ है।
गया जी अधात्म और शांति की धरती...
गया जी की ये धरती अधात्म और शांति की धरती है, ये भगवान बुद्ध को बोध कराने वाली धरती है। यहां की सांस्कृतिक विरासत प्राचीन और समृद्ध है। यहां का नाम गयाजी करने के लिए मैं बिहार सरकार का अभिनंदन करता हूं। मुझे खुशी है कि गयाजी की विकास करने के लिए बिहार की डबल इंजन सरकार तेजी से से काम कर रही है। आज बिहार की 12000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। इससे बिहार के उद्योगों को ताकत मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।