×

मध्यप्रदेश के पहले पीएम मित्र पार्क का श्रीगणेश करेंगे मोदी

मध्यप्रदेश के बदनावर में प्रदेश का पहला पीएम मित्र पार्क स्थापित होने जा रहा है। यह पार्क 2,158 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,574.43 करोड़ है। यह पार्क देश के सात पीएम मित्र पार्कों में से एक है। पीएम मित्र पार्क का भूमि पूजन 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं करेंगे।

By: Arvind Mishra

Aug 08, 20259:58 AM

view6

view0

मध्यप्रदेश के पहले पीएम मित्र पार्क का श्रीगणेश करेंगे मोदी

पीएम मोदी 25 अगस्त को मध्य प्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे।

  • 25 अगस्त बदनावर आएंगे और करेंगे भूमिपूजन

  • 20 महीने में 11 बार प्रदेश का दौरा कर चुके पीएम 

  • सरकार की पहल, 15 हजार करोड़ का होगा निवेश

  • एक लाख बेरोजगार युवाओं को मिल सकेगा रोजगार


    इंदौर। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के बदनावर में प्रदेश का पहला पीएम मित्र पार्क स्थापित होने जा रहा है। यह पार्क 2,158 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,574.43 करोड़ है। यह पार्क देश के सात पीएम मित्र पार्कों में से एक है। पीएम मित्र पार्क का भूमि पूजन 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं करेंगे। यह तारीख तय हो चुकी है और उद्योग विभाग ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दरअसल, इंदौर से 110 किमी दूर स्थित इस पार्क के माध्यम से एक लाख बेरोजगार होनहारों को रोजगार मिलने की संभावना है। देश की प्रमुख 25 टेक्सटाइल और गारमेंट्स कंपनियां इस पार्क में 15,000 करोड़ रुपए का निवेश करेंगी। पिछले 20 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बार मध्य प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। हाल ही में वह अहिल्याबाई होल्कर 300 जयंती के अवसर पर भोपाल पहुंचे थे। जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लिया और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया।

भूमि आवंटन के पत्र भी सौंपेंगे

धार कलेक्टर और एमपीआईडीसी के अधिकारी हेलीपैड समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुके हैं। प्रधानमंत्री भूमि पूजन के साथ ही प्रमुख निवेशकों को भूमि आवंटन के पत्र भी सौंपेंगे। यह पहली बार होगा जब किसी परियोजना के भूमि पूजन के साथ ही पूरी भूमि का आवंटन निवेशकों को किया जाएगा।

पार्क 5 एफ फॉर्मूले पर आधारित

यह पार्क 5 एफ फॉर्मूले पर आधारित है, यानी फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन। यहां पर खेती से शुरुआत होगी, फिर कपास तैयार किया जाएगा, फैक्ट्री में कपड़े बनेंगे, फैशन इंडस्ट्री को सप्लाई होगा और अंत में इनका निर्यात विदेशों में किया जाएगा।

पार्क की सुविधाएं

  • आवासीय टावर: 61,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में आवासीय टावर बनाए जाएंगे, जो पार्क में कार्यरत लोगों के लिए होंगे।
  • सोलर पावर प्लांट: 10 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा, जिससे स्वच्छ और सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी।
  • प्लग एंड प्ले यूनिट्स: 95,750 वर्ग मीटर क्षेत्र में 81 प्लग एंड प्ले यूनिट्स बनाई जाएंगी, जिससे कंपनियां तुरंत उत्पादन शुरू कर सकेंगी।
  • अन्य सुविधाएं: पार्क में अस्पताल, स्कूल और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • हरित क्षेत्र: पूरे पार्क को हराभरा बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सागर बैंड वादक हत्याकांड: धानक समाज का प्रदर्शन, रविवार को पूरे जिले में बैंड हड़ताल का ऐलान

सागर बैंड वादक हत्याकांड: धानक समाज का प्रदर्शन, रविवार को पूरे जिले में बैंड हड़ताल का ऐलान

सागर में शादी के दौरान बैंड वादक विवेक बंसल की हत्या के विरोध में धानक समाज ने मोर्चा खोला। रविवार को जिलाव्यापी बैंड हड़ताल और 50 लाख मुआवजे की मांग

Loading...

Feb 14, 20266:05 PM

जबलपुर से खाटू श्याम जा रहे पांच लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत

जबलपुर से खाटू श्याम जा रहे पांच लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत

महाकाल दर्शन के बाद खाटू श्याम जा रहे जबलपुर के 5 लोगों की राजस्थान के चाकसू में भीषण सड़क हादसे में मौत। ट्रेलर से टकराई कार, शिक्षिका समेत 5 ने गंवाई जान।

Loading...

Feb 14, 20265:58 PM

इंदौर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, बच्चों को धक्का मारकर फंदे पर झूला

इंदौर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, बच्चों को धक्का मारकर फंदे पर झूला

इंदौर के रावजी बाजार में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Loading...

Feb 14, 20264:57 PM

पुलिस हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ बाइक चोर, रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पुलिस हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ बाइक चोर, रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

रीवा में पुलिस लाइन से बाइक चोरी करने वाला बदमाश हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया, दो दिन तक मामला दबाए रखने से पुलिस की किरकिरी।

Loading...

Feb 14, 20263:31 PM

हनुमना में सीसीटीवी हुआ बंद, भोपाल से बजी घंटी, गवर्नमेंट 1 में छात्रा हुई बेहोश

हनुमना में सीसीटीवी हुआ बंद, भोपाल से बजी घंटी, गवर्नमेंट 1 में छात्रा हुई बेहोश

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान हनुमना में सीसीटीवी बंद होने पर भोपाल से अलर्ट आया, वहीं रीवा के एक केंद्र में छात्रा बेहोश हो गई।

Loading...

Feb 14, 20263:27 PM