×

नेशनल हेराल्ड केस... सांसद सोनिया और राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने एक नई एफआईआर दर्ज की है, जिसमें 6 अन्य लोगों और 3 कंपनियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह एफआईआर ईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

By: Arvind Mishra

Nov 30, 20259:48 AM

view4

view0

नेशनल हेराल्ड केस... सांसद सोनिया और राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

  • कंपनी को धोखाधड़ी से कब्जे में लेने रची आपराधिक साजिश
  • इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख पित्रोदा का नाम भी शामिल
  • ईडी ने दिल्ली ईओडब्ल्यू सौंपी थी जांच रिपोर्ट, छह पर शिकंजा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने एक नई एफआईआर दर्ज की है, जिसमें 6 अन्य लोगों और 3 कंपनियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह एफआईआर ईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा की सांसद सोनिया गांधी पर आपराधिक साजिश के आरोप में दिल्ली ईओडब्ल्यू ने नई एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में राहुल और सोनिया के साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है।

अक्टूबर में केस, अब खुलासा

एफआईआर के मुताबिक, कांग्रेस से जुड़ी कंपनी एजेएल (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी यानी आपराधिक साजिश की गई। यह एफआईआर 3 अक्टूबर को ईडी की शिकायत पर दर्ज हुई है। जिसका खुलासा अब हुआ है। ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की थी। पीएमएलए की धारा 66(2) के तहत ईडी किसी एजेंसी से अनुसूचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है।

कौन-कौन आरोपी है...

एफआईआर में आरोपी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा (इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख) और तीन अन्य लोग हैं। साथ ही तीन कंपनियों में एजेएल, यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड का नाम शामिल है।

यह है आरोप

डोटेक्स कोलकाता की कथित शेल कंपनी बताई जाती है, जिसने यंग इंडियन को 1 करोड़ रुपए दिए थे। आरोप है कि इस लेन-देन की मदद से यंग इंडियन ने कांग्रेस को 50 लाख रुपए देकर करीब 2,000 करोड़ की संपत्ति वाली एजेएल पर नियंत्रण पा लिया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

कर्नाटक के विजयपुरा में मिनी जेट क्रैश: ट्रेनिंग विमान के उड़े परखच्चे, दो घायल

कर्नाटक के विजयपुरा में मिनी जेट क्रैश: ट्रेनिंग विमान के उड़े परखच्चे, दो घायल

कर्नाटक के विजयपुरा में रविवार को एक प्राइवेट 2-सीटर ट्रेनिंग जेट क्रैश हो गया। कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा यह विमान तीन टुकड़ों में टूट गया। पायलट और प्रशिक्षु सुरक्षित हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Loading...

Feb 08, 20266:15 PM

मोहन भागवत का बड़ा बयान: 75 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट और संघ के भविष्य पर रखी अपनी राय

मोहन भागवत का बड़ा बयान: 75 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट और संघ के भविष्य पर रखी अपनी राय

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में संघ के 100 साल पूरे होने पर बड़े संकेत दिए। जानें 75 साल की आयु में रिटायरमेंट और राष्ट्र निर्माण पर उनके विचार।

Loading...

Feb 08, 20264:31 PM

मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम 

मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम को गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। वहीं इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता भी की।

Loading...

Feb 08, 202610:07 AM

रूस में चार भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, एक्शन में भारत सरकार

रूस में चार भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, एक्शन में भारत सरकार

रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक में एक यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल के अंदर स्थित स्पोर्ट्स हॉल में चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। हमलावर को पकड़ने की कोशिश के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Loading...

Feb 08, 20269:42 AM

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत में चंद पैसों की लालच में लोग जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया में बनने वाली हर तीन में से दो एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल इंसानों के इलाज के लिए नहीं, बल्कि दूध, मांस, अंडा और मछली का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा है।

Loading...

Feb 08, 20269:30 AM